फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   tourism minister mahesh sharma in mathura

‘मुद्रा बैंक योजना का लक्ष्य अंत्योदय का विकास’

Sat, 10 Oct 2015 10:44 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा/फरह
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा/फरह Updated Sat, 10 Oct 2015 10:44 PM IST
विज्ञापन
tourism minister mahesh sharma in mathura
पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मोत्सव मेले के दूसरे दिन सार्वजनिक सभा को केंद्रीय पर्यटन राज्यमंत्री डा. महेश शर्मा और विश्व हिंदू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय संगठन महामंत्री दिनेश चंद ने संबोधित किया। पर्यटन मंत्री ने बताया कि भारत सरकार आज दीनदयालजी के सपनों पर ही काम कर रही है।
विज्ञापन


हाल ही में शुरू की गई मुद्रा बैंक योजना का लक्ष्य अन्त्योदय का विकास करना ही है। उन्होंने पंडितजी के नाम पर राष्ट्रीय स्मारक बनवाने की भी बात कही। हाल ही में दादरी और करहल में हुई घटनाओं को दुर्भाग्यपूर्ण बताया।
विज्ञापन


अपने संबोधन में पर्यटन मंत्री ने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय ने समाजवाद और पूंजीवाद के मुकाबले के लिए एकात्म मानववाद का दर्शन दिया। उनके अंत्योदय दर्शन की विश्वभर में चर्चा है। महात्मा गांधी और राम मनोहर लोहिया के बाद उन्होंने ही भारत में भारत की खोज की। दीनदयालजी के प्रयास से ही जनसंघ और बाद में भाजपा का गठन हुआ। केंद्र सरकार भी दीनदयालजी के सपनों और दर्शन को आगे बढ़ा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साहूकार के कर्ज से गरीब और श्रमिक वर्ग को बचाने के लिए मुद्रा बैंक योजना शुरू की गई है। पार्टी नई सोच और नई खोज के साथ समाज के उत्थान के लिए प्रयासरत है, लेकिन देश में कुछ परिवार के नाम पर संचालित दल इसमें रोड़ा बनें हैं।

 मथुरा के धार्मिक स्वरूप की चर्चा करते हुए पयर्टन मंत्री ने बताया कि 140 करोड़ की राशि से मथुरा को रमणीक और यादगार बनाएंगे। उन्होंने बताया कि दिल्ली में भी दीनदयालजी के विचारों को लेकर एक पयर्टन केंद्र बनाया गया है। सांसद चौ. बाबूलाल, और बुलंदशहर के सांसद भोला सिंह ने भी विचार व्यक्त किए।

अध्यक्षता शिक्षक बलवीर प्रसाद शर्मा ने की। स्मारक समिति के अध्यक्ष जयप्रकाश, मंत्री डॉ. रोशनलाल, पूर्वमंत्री रवीकांत गर्ग, चौ. उदयभान सिंह, संजय गोविल, चेयरमैन जगपाल सिंह, भगवत रुहेला, मुकेश गौतम आदि मौजूद रहे। संचालन मेला महामंत्री अशोक कुमार टैंटीवाल ने किया।  


प्रतिमा का अनावरण
विक्रम संवत के अनुसार पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्म संवत 1973 में आश्विन कृष्ण त्रयोदशी को हुआ था। शनिवार को 99वें जन्मदिवस दीनदयाल जी करीब दो टन वजनी प्रतिमा का अनावरण विहिप के अंतर्राष्ट्रीय संगठन मंत्री दिनेश चंद, संघ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य ओमप्रकाश, स्मारक समिति के मंत्री डॉ. रोशनलाल, क्षेत्र प्रचारक आलोक, सह प्रांत प्रचारक मुनीष, स्मारक निदेशक पदम, कर्मवीर, विभाग प्रचारक धर्मेंद्र आदि ने किया। इस अवसर पर विधायक जगन प्रसाद गर्ग, जीएलए विश्वविद्यालय के कुलाधिपति नारायण दास अग्रवाल, बांकेबिहारी माहेश्वरी, कामता प्रसाद सिंघल, जयप्रकाश, जगमोहन पाठक, पूर्व सांसद तेजवीर सिंह आदि मौजूद रहे।


वेबसाइट का शुभारंभ
सार्वजनिक सभा के दौरान शनिवार को केंद्रीय पर्यटन मंत्री महेश शर्मा ने दीनदयाल उपाध्याय पर बनी वेबसाइट लांच की। मनीष गुप्ता के उत्थान इंडिया फाउंडेशन से जुड़े आगरा निवासी सुमित ने यह बेवसाइट डेवलप की है। डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट दीनदयाल धाम नाम से शुरू वेबसाइट पर दीनदयालजी की संपूर्ण जानकारी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed