फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Today the tricolor will be hoisted in every house, the songs of freedom will echo

Mathura News: आज घर-घर फहरेगा तिरंगा, गूंजेंगे आजादी के तराने

Mon, 14 Aug 2023 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Updated Mon, 14 Aug 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
Today the tricolor will be hoisted in every house, the songs of freedom will echo
मथुरा। स्वतंत्रता दिवस की 76 वीं वर्षगांठ को लेकर लोगो में उत्साह का माहौल है। मंगलवार को शहर और गांव-गांव में घर-घर तिरंगा फहराया जाएगा। सरकारी और गैरसरकारी कार्यालयों के साथ स्कूल-कॉलेजों में भी ध्वजारोहण होगा। इसके लिए सभी तैयारियां सोमवार शाम तक पूरी कर ली गईं।
विज्ञापन



नगर निगम की ओर से शहर के तिराहे और चौराहों को तिरंगे रंग में सजाया गया है। सरकारी कार्यालयों पर भी तिरंगे प्रकाश की व्यवस्था की गई है। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत पोस्ट आफिस में तिरंगे झंडे की बिक्री की गई। बड़ी संख्या में लोगों ने घरों पर तिरंगा लगाने के लिए बाजार से भी झंडे खरीदे। उधर, कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी सुबह 7:45 बजे ध्वजारोहण करेंगे। इसके बाद पुलिस लाइन में परेड होगी। नगर निगम कार्यालय पर महापौर विनोद अग्रवाल 10.15 बजे ध्वजारोहण करेंगे।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद कार्यालय, विकास प्राधिकरण कार्यालय, पीडब्ल्यूडी कार्यालय, निबंधन कार्यालय, राजीव भवन, सिंचाई विभाग, उद्यान, वन, पोस्ट आफिस, मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय, संग्रहालय, तहसील परिसर में भी ध्वजारोहण होगा। शहर में कांग्रेसी प्रभात फेरी निकालेंगे, जिसकी शुरुआत सुबह 6:30 बजे होली गेट से होगी। वेटरनेरी यूनिवर्सिटी सहित विभिन्न स्कूल-कॉलेज और व्यापारिक, सामाजिक संस्थाओं और राजनीतिक दलों द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed