{"_id":"fb7c697b9e54ccdf98f59f5364e9f89e","slug":"tite-security-at-court-campus-gate-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यायालय परिसर के हर गेट पर कड़ा पहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यायालय परिसर के हर गेट पर कड़ा पहरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Tue, 24 Feb 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फर नगर कोर्ट में विक्की त्यागी की हत्या, दो दिन पूर्व मुरादाबाद में हुई पूर्व ब्लाक प्रमुख की हत्या की घटना के बाद मथुरा न्यायालय परिसर पर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। डेढ़ सेक्शन पीएसी के साथ सभी गेटों पर डीएमएफडी से तलाशी के बाद ही न्यायालय परिसर में प्रवेश किया जा सकेगा।
एसएसपी मंजिल सैनी ने बताया कि न्यायालय परिसर के सभी चार प्रमुख गेटोें पर एक सब इंस्पेक्टर, दो सिपाही, एक महिला सिपाही हर वक्त तैनात रहेंगे। आने-जाने वाले लोगों की तलाशी ली जाएगी। साथ ही तीन गेटों पर डीएमएफडी गेट से लोगों का आना-जाना होगा।
अब कोर्ट परिसर में लोग हथियार लेकर प्रवेश नहीं कर सकेंगे। एक गेट से केवल न्यायमूर्ति, प्रिजनर वैन और पुलिस की गाड़ियों का प्रवेश रहेगा। पूरे न्यायालय परिसर में सुरक्षा के लिए एक इंस्पेक्टर, दो सिपाहियों और महिला सिपाहियों संग गश्त करेंगे।
विज्ञापन
अधिवक्ताओं संग होगा विचार-विमर्श
मथुरा। न्यायालय परिसर में सुरक्षा के संबंध में अधिवक्ताओं को आने वाली परेशानी को लेकर बार एसोसिएशन की बैठक की जाएगी। एसएसपी ने बताया कि कोर्ट में दिन में दर्जनों बार अधिवक्ताओं का आना-जाना लगा रहता है। बार-बार तलाशी से होने वाली परेशानी को लेकर विचार विमर्श और सुरक्षा इंतजामों पर चर्चा की जाएगी।