{"_id":"6547b7df1615c93e9f05c925","slug":"timings-for-darshan-of-banke-bihari-will-change-after-diwali-in-vrindavan-2023-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura: दिवाली बाद बदल जाएगा बांके बिहारी के दर्शन का समय, आने से पहले भक्त नोट कर लें टाइम चार्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: दिवाली बाद बदल जाएगा बांके बिहारी के दर्शन का समय, आने से पहले भक्त नोट कर लें टाइम चार्ट
Sun, 05 Nov 2023 09:12 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 05 Nov 2023 09:12 PM IST
सार
मथुरा के वृंदावन में दिवाली बाद बांके बिहारी के दर्शन का समय बदल जाएगा। यहां आने से पहले भक्त टाइम चार्ट नोट कर लें।
विज्ञापन
झिलमिल रोशनी से सजा बांके बिहारी मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
तीर्थनगरी मथुरा के वृंदावन स्थित ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में दर्शन के समय में परिवर्तन होने जा रहा है। यह परिवर्तन दिवाली बाद किया जाएगा। इसके साथ ही भोग राग सेवा में बदलाव किया जाएगा। परिवर्तनों के बाद ठाकुरजी को गरिष्ठ पदार्थ से बना भोग अर्पित किया जाएगा। साथ ही पोशाक में बदलाव और फूलों से परहेज किया जाएगा।
विज्ञापन
बदले हुए समय के बाद बांके बिहारी मंदिर में दर्शन का समय दिवाली की द्वीज तिथि 15 नवंबर से लागू होगा। शीत कालीन समय के अनुसार बांके बिहारी के पट सुबह 8.45 बजे खुलेंगे। दोपहर एक बजे बंद होंगे। सुबह 8.55 बजे शृंगार आरती और दोपहर 12.55 बजे राजभोग आरती की जाएगी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- UP: शादी तो हुई... लेकिन सुहागरात नहीं, हकीकत पता चली तो एक पल में बिखर गए दुल्हन के सपने; पढ़ें पूरी कहानी
विज्ञापन
बांके बिहारी मंदिर के सह प्रबंधक उमेश सारस्वत ने बताया कि शीत कालीन शाम के अनुसार पट 4.30 बजे खुलकर रात 8.30 मिनट पर बंद होंगे। इससे पहले शयन आरती 8.25 मिनट पर होगीे। आने वाले भक्त इसी समय सारिणी के अनुसार आराध्य के दर्शन कर सकेंगे।