फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   tiddi, var, attak, on croup, farmer, agricutural, mathura

टिड्डी दल का हमला, दहशत में किसान

Tue, 30 Jun 2020 07:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2020 07:33 PM IST
विज्ञापन
tiddi, var, attak, on croup, farmer, agricutural, mathura
बलदेव क्षेत्र में फसलों पर हमला बोलती टिड्डियां। - फोटो : MATHURA
मथुरा। कान्हा की नगरी में टिड्डी दल का आतंक बढ़ता जा रहा है। पिछले दो दिन से नौहझील, फरह और बलदेव में चरी पर हमला करने के बाद मंगलवार की सुबह टिड्डी दल ने आगरा से जिले में प्रवेश किया। मथुरा, फरह और बलदेव ब्लॉक के करीब तीन दर्जन गांवों में खेतों पर हमला बोला। इसकी जानकारी होने पर किसानों ने आवाज करने के साधन लेकर खेतों की ओर दौड़ लगा ली। करीब पांच घंटे तक किसानों ने मशक्कत की। उधर करीब एक दर्जन गांवों में कृषि विभाग की टीमों ने पहुंचकर किसानों से जानकारी ली।
विज्ञापन

- आगरा की ओर से जिले में प्रवेश कर फरह, मथुरा और गोवर्धन ब्लॉक के गांवों के ऊपर से टिड्डी दल गुजरा है। भरतपुर की ओर रवाना हो गया। नगला लोका, कारब, पचावर, कोयला अलीपुर में कृषि विभाग की टीमें पहुंची थीं। - धुरेंद्र कुमार, उपकृषि निदेशक।
विज्ञापन

फरह में खेतों पर बजाईं थालियां
फरह। मंगलवार की सुबह फरह ब्लॉक के गांव रेपुरा शहजादपुर, बरोदा, झुड़ावई, महुअन, कबायला, विसु, धकोला बेगमपुर मेघपुर, दौलतपुर, दीनदयाल धाम, परखम, कुरकन्दा, गजोली, ओल क्षेत्र के गांवों में टिड्डी ने खेतों में पहुंचकर किसानों का नुकसान किया। जिन्हें भगाने के लिए किसानों ने थालियां बजाईं। गांव कबायल के वीर सिंह, रेपुरा के मूला सिंह, झुडावई के कप्तान सिंह ने बताया कि क्षेेत्र में टिड्डी ने किसानों को परेशान कर दिया है। गजोली निवासी सुगड़ सिंह ने बताया कि टिड्डी दल द्वारा फसल को पूरी तरह से कमजोर कर दिया जाता है। मलिकपुर निवासी देवेंद्र सिंह का कहना है कि किसानों के ज्वार, बाजरा आदि फसल के पत्तों को टिड्डी दल द्वारा खत्म कर दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सौंख में बढ़ाई किसानों की मुसीबत
सौंख। कस्बा समेत कई गांवों से होकर गुजरे टिड्डी दल ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। क्षेेत्र में टिड्डी दल पहुंचते ही अफरा-तफरी मच गई। इसे लेकर किसानों ने अपने खेत और घरों की छत पर पहुंचकर थालियां बजाईं और टिड्डी दल को आगे बढ़ाया। किसान बलजीत सिंह ने बताया कि टिड्डी दल फसल को प्रभावित कर रहा है। लक्ष्मन सिंह का कहना है कि किसानों की ज्वार, बाजरा आदि फसल के पत्तों को टिड्डी दल द्वारा खत्म कर दिया जाता है। गोेविंद सिंह का कहना है कि टिड्डी दल आने से किसानों को काफी नुकसान हो रहा है।
किसानों ने रातभर जगार की
बलदेव। सोमवार को गढसौली, बरौली, भूडा, अकबर गढी सहित एक दर्जन गांवों में टिड्डी दल का हमला हुआ था। किसानों ने रातभर जगार कर विभिन्न प्रकार से उसको भगाया फिर भी भारी नुकसान हो गया। मंगलवार को अबैरनी, पचावर के गांवों नगला लोका नगला राय सिंह, नगला कुंजी, नगला बाला, नगला बीच, नगला रतिया, नगला ताज घढी हरिया, नगला छत्ती, नगला ब्राहमण, नगला लोका, घढी पचावर आदि दर्जनों गांवों में टिड्डी दल ने किसानों की फसल बरबाद की। ब्लॉक प्रमुख राजपाल भंरगर, भाकियू भानू जिलाध्यक्ष देवेंद्र पहलवान, प्रदेश महासचिव रामवीर तोमर, पुष्पेंद्र सिंह, संतोष पहलवान, धर्मेन्द्र तोमर, रालोद चिकित्सा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष डॉ. नरेंद्र सिंह चौधरी, विवेक देशवार, जयपाल छोंकर आदि ने किसानों की बरबाद फसल का मुआयना कर मुआवजा दिलाने की मांग मुख्यमंत्री से की है।

टिड्डी दल को लेकर रहे ग्रामीण सतर्क
कोसीकलां। सोमवार की देर रात हरियाणा के होडल, हसनपुर क्षेत्र में टिड्डी दल के डेरा जमाने की सूचना मिलने के बाद यूपी के सीमावर्ती गांव शाहपुर, चौडरस, ऐंच, नगला उटावड, रुपनगर, धानौता, फूलगढ़ी, बुद्धगढ़ी आदि के ग्रामीणों में दशहत बनी रही। ग्रामीणों ने टिड्डियों को भगाने के लिए तमाम जतन किए। तेज आवाज करने वाले बर्तन बजाए गए और पटाखे भी चलाए गए। एसडीएम हनुमान प्रसाद मौर्य पल-पल स्थिति का जायजा लेते रहे। तहसील कर्मचारी भी गांवों पर नजर बनाएं रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed