{"_id":"5e3c23a28ebc3ee5a46de1aa","slug":"thrown-stones-during-demolition-of-incroachment-mathura-news-agr428177987","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी में पथराव से मची अफरातफरी, पुलिस ने व्यापारियों को खदेड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी में पथराव से मची अफरातफरी, पुलिस ने व्यापारियों को खदेड़ा
विज्ञापन
मंडी समिति में अतिक्रमण हटाती जेसीबी।
- फोटो : MATHURA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। बृहस्पतिवार को मंडी परिसर में अतिक्रमण हटाओ अभियान के खिलाफ व्यापारियों में उबाल आ गया। गुस्साए व्यापारियों ने जेसीबी पर पत्थर फेंके तो अफरातफरी मच गई। पुलिस और पीएसी ने मोर्चा संभालते हुए पथराव करने वाले व्यापारियों को खदेड़ दिया। कई व्यापारी स्टे भी दिखा रहे थे, जिसे नहीं माना गया। अतिक्रमण की कार्रवाई से एक व्यापारी की तबियत बिगड़ गई, जिसे आनन-फानन में अस्पताल भर्ती कराया गया।
थाना हाईवे के मंडी परिसर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलने से पहले ही व्यापारियों ने विरोध शुरू कर दिया। कई व्यापारी पुलिस-प्रशासन के अफसरों को स्टे दिखाने लगे। अफसरों ने एक नहीं मानी और अभियान को आगे बढ़ाना शुरू कर दिया। इसी बीच गुस्साए व्यापारियों ने जेसीबी पर पथराव शुरू कर दिया। पुलिस और पीएसी के जवानों ने लाठियां फटकारते हुए व्यापारियों को खदेड़ दिया।
सिटी मजिस्ट्रेट मनोज कुमार ने बताया कि यूपी मंडी परिषद के डायरेक्टर के पत्र पर यह कार्रवाई की जा रही है। यह यूपी में सभी जगह अभियान चल रहा है। पहले अतिक्रमणों को चिह्नित किया गया था। अतिक्रमण की कार्रवाई जारी रहेगी। इन लोगों को फुटपाथ पर पट्टा दिया गया था। उसमें छत बनाने का कोई प्रावधान नहीं था। इन लोगों ने अतिक्रमण किया है।
विज्ञापन
अतिक्रमण अभियान के बहाने तानाशाही कर रहा प्रशासन
व्यापारियों का कहना है कि प्रशासन तानाशाही कर रहा है। जिस जगह पर यह तोड़फोड़ की जा रही है। उस जगह का स्टे भी है, लेकिन प्रशासन उस स्टे को दरकिनार करते हुए कार्रवाई कर रहा है। हमारी दुकानें काफी समय पहले से बनी हुई है। यह सब मंडी समिति प्रशासन की सहमति से हुआ था। कई व्यापारियों ने मंडी समिति पर पैसे लेकर अतिक्रमण कराने का भी आरोप लगाया।
कोई पथराव नहीं किया गया
मंडी परिसर में अतिक्रमण हटाओ अभियान को कुछ व्यापारियों ने विरोध जरूर किया, पर कोई पथराव नहीं किया गया है। यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
- जगदंबा सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना हाईवे