फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   three year old innocent died after falling into 70 feet deep bore well in mathura

UP: मथुरा में दर्दनाक घटना...70 फीट गहरे बोरवेल में गिरकर तीन वर्षीय मासूम की माैत, परिवार में मचा चीत्कार

Mon, 12 May 2025 08:12 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Mon, 12 May 2025 08:12 PM IST
सार

मथुरा में तीन वर्षीय बालक बोरवेल में गिर गया। जानकारी होने पर लोगों ने माैके की ओर दाैड़ लगा दी। बच्चे को निकालने का प्रयास शुरू हुआ। 70 फीट गहरे बोरवेल से बच्चे को निकालकर चिकित्सकों के पास ले जाया गया, तो उसकी माैत हो चुकी थी।

विज्ञापन
three year old innocent died after falling into 70 feet deep bore well in mathura
मृतक मासूम का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा के राया में सोमवार शाम गांव तिरवाया में घर के आंगन में खेल रहा मासूम बोरवेल में गिर गया। आननफानन उसे निकालने की कोशिश शुरू हुई। बेहोशी की हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


गांव तिरवाया निवासी अनूप के घर के आंगन में सबमर्सिबल लगी थी, जो खराब हो गई थी। बोरवेल को बाल्टी से ढक दिया था। सोमवार शाम छह बजे अनूप का तीन वर्षीय इकलौता बेटा रक्षक खेल रहा था। तभी वह बाल्टी पर चढ़ गया। अचानक से बाल्टी टूट गई और रक्षक 70 फीट की गहराई में अंदर चला गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-UP: कक्षा दो की छात्रा से दरिंदगी...मासूम को खेत में खींच ले गया किशोर, इस हाल में मिली बच्ची; कांप गए परिजन
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी होते ही हड़कंप मच गया। आननफानन लोग बालक को बहार निकालने में जुट गए। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों के सहयोग से कांटा रस्सी में बांध कर अंदर डाला। इसके बाद रक्षक को बहार निकाला। 

बताया गया कि बोरवेल के अंदर भरे पानी में डूबकर रक्षक अचेत हो गया। आननफानन उसे उपचार के लिए ले गए, जहां चिकित्सकों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होते ही लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। गांव तिरवाया निवासी अनूप के एक बेटा रक्षक है और एक दो साल की बेटी बसुंधरा है। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

ये भी पढ़ें-UP: 'मैं गरीब हूं...', जुर्म कबूला तो अदालत ने दिखाया रहम; 11 साल पुराने मामले में जुर्माने पर छोड़ा


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed