फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   teenager harassed a class two girl student

UP: कक्षा दो की छात्रा से दरिंदगी...मासूम को खेत में खींच ले गया किशोर, इस हाल में मिली बच्ची; कांप गए परिजन

Mon, 12 May 2025 07:02 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: अरुन पाराशर Updated Mon, 12 May 2025 07:02 PM IST
सार

एटा में मासूम के साथ दरिंदगी की सनसनीखेज घटना सामने आई। भागवत कथा सुन रही मां को प्यास लगी तो कक्षा दो की बेटी घर से पानी लेने गई। रास्ते में किशोर उसे खेत में खींच ले गया। उससे दरिंदगी की। बच्ची बदहवास हालत में मिली।

विज्ञापन
teenager harassed a class two girl student
girl demo - फोटो : freepik

विस्तार

एटा के थाना अवागढ़ क्षेत्र के एक गांव में रविवार को घर से मां को पानी देने जा रही कक्षा दो की छात्रा के साथ गांव के ही किशोर ने खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। चीखने पर आरोपी मौके से भाग गया। छात्रा मां के पास पहुंचकर गोद में गिरकर अचेत हो गई। आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


पीड़ित बालिका के पिता ने पुलिस को बताया कि गांव में भागवत कथा चल रही है। घर से लगभग 500 मीटर दूर हो रही कथा को सुनने पत्नी और सात वर्षीय बेटी गईं थीं। दोपहर के समय पत्नी को प्यास लगी तो बेटी से कहा। वह घर से पानी लेकर वापस पंडाल में जा रही थी। उसी समय गांव का ही एक किशोर उसको बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Firozabad Murder News: नीम के पेड़ पर लटका सुई से भेदा गुड्डा, नीचे पड़ी दो लाशें, ऐसी मौत देख कांप उठा कलेजा
विज्ञापन
विज्ञापन

रास्ते में एक खेत में उसको खींच लिया और दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। बेटी की चीख सुनकर उधर से गुजर रहे कुछ लोग खेत की ओर आए तो आरोपी मौके से भाग गया। बेटी बदहवास स्थिति में भागती हुई मां की गोद में जाकर गिरी और अचेत हो गई।

बताया कि बच्ची के होश में आने के बाद उसने अपने साथ हुई घटना के बारे में जानकारी दी। पिता ने बताया कि बेटी प्राथमिक विद्यालय में कक्षा दो की छात्रा है। सीओ जलेसर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करने के साथ ही पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी। सोमवार को लगभग 11 बजे आरोपी को गड़ेसरा बंबा के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed