फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Three teams will acquire land for the construction of Bankebihari Corridor

Mathura News: बांकेबिहारी कॉरिडोर निर्माण के लिए तीन टीमें करेंगी जमीन अधिग्रहण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jun 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Three teams will acquire land for the construction of Bankebihari Corridor
मथुरा। श्रीबांकेहिबारी कॉरिडोर निर्माण को लेकर प्रशासन ने कमर कस ली है। डीएम ने कॉरिडोर निर्माण के लिए जमीन अधिग्रहण और 2023 की सर्वे रिपोर्ट के आधार पर भवनों को सत्यापन कराने के लिए तीन टीमों का गठन किया है। प्रत्येक टीम में नौ-नौ अधिकारी नियुक्ति किए गए हैं। इसमें राजस्व, नगर निगम और पीडब्ल्यूडी समेत अन्य विभागों के अधिकारी शामिल हैं।
विज्ञापन

श्रीबांकेबिहारी कॉरिडोर निर्माण की योजना बनने के बाद शासन ने जनवरी 2023 में श्रीबांकेबिहारी मंदिर के आसपास क्षेत्र का सर्वे कराया था। इस दौरान दुकान, भवन और कुंज गलियों समेत करीब 285 स्थानों को चिन्हित किया था। 2023 में हुए सर्वे के बाद अब 2 साल से ज्यादा का समय हो गया है। इस दौरान वृंदावन में काफी कुछ बदल गया है। इसलिए बीते दिनों अधिकारियों से बैठक में सेवायत व व्यापारियों ने दोबारा सर्वे कराने की मांग की थी।
विज्ञापन

डीएम चंद्र प्रकाश सिंह ने 2023 की सर्वे रिपोर्ट के आधार पर दुकानों व भवनों का सत्यापन कराने के लिए तीन टीमें गठित की हैं। इसमें राजस्व, नगर निगम, पीडब्ल्यूडी, एमवीडीए और ब्रज तीर्थ विकास परिषद के नौ-नौ अधिकारियों को शामिल किया गया है। ये अधिकारी 2023 की सर्वे रिपोर्ट के आधार पर वृंदावन में डोर-टू-डोर जाकर भवनों व दुकानों का सत्यापन करेंगे। यह प्रक्रिया बृहस्पतिवार या शुक्रवार से शुरू होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि मंदिर के सेवायत प्रस्तावित कॉरिडोर निर्माण का लगातार विरोध कर रहे हैं। एडीएम एफआर डॉ. पंकज कुमार वर्मा ने बताया है कि व्यापारी व सेवायतों की मांग के बाद पूर्व की सर्वे रिपोर्ट के आधार पर भवनों और दुकानों का सर्वे होगा। यह प्रक्रिया एक या दो दिन में शुरू हो जाएगी।
---
ये हैं अधिकारी

टीम-1

डिप्टी कलेक्टर अजीत कुमार, नगर निगम के कर वसूली अधिकारी गोविंद सिंह, पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता जय प्रकाश सिंह, एमवीडीए के सहायक अभियंता अशोक चौधरी, उपनिबंधन प्रथम अजय त्रिपाठी, तहसीलदार गोवर्धन मनीष कुमार, महावन तहसील के राजस्व निरीक्षक ईश्वरी प्रसाद, छाता तहसील के लेखपाल डालचंद, सदर तहसील के लेखपाल धीरेंद्र मोहन शामिल हैं।
--

टीम-2

डिप्टी कलेक्टर राजकुमार भास्कर, नगर निगम के कर वसूली अधिकारी नंदकिशोर, पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता भीष्म दत्त शर्मा, ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सहायक अभियंता आरपी यादव, सदर तहसीलदार सौरभ यादव, उपनिबंधन मांट संदीप कुमार, तहसील सदर के राजस्व निरीक्षक श्याम विहारी तरकर, सदर तहसील के लेखपाल मुकेश कुमार और अनुज शामिल हैं।

--
टीम-3
डिप्टी कलेक्टर वैभव गुप्ता, नगर निगम के कर अधीक्षक हरिकृष्ण गुप्ता, उपनिबंधन द्वितीय श्वेता, पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता ब्रजेश कुमार शर्मा, तहसीलदार छाता रजनीश कुमार, सदर तहसील राजस्व निरीक्षक बलवीर सिंह, सदर तहसील के लेखपाल चंद्रवीर और नरेंद्र नायक, राजस्व ग्राम राजपुर खादर के राजस्व लेखपाल सौरभ कुमार शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed