फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Three teams reached the student's house to solve the mystery of his death Love's elder brother demanded a DNA test

Mathura News: मौत की गुत्थी सुलझाने के लिए तीन टीमें पहुंचीं छात्र के घर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Three teams reached the student's house to solve the mystery of his death

Love's elder brother demanded a DNA test
मथुरा। हाईवे थाना क्षेत्र में युवक के अधजले शव की शिनाख्त के बाद पुलिस छात्र की मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी गई है। एसपी सिटी ने छात्र की मौत की गुत्थी सुलझाने के लिए पांच टीमों को लगाया है। मंगलवार को तीन टीम छात्र के छाता स्थिति घर पहुंची और पूछताछ की। इस दौरान छात्र के बड़े भाई ने डीएनए टेस्ट की मांग की।
विज्ञापन



थाना प्रभारी कमलेश सिंह ने बताया कि युवक की मौत की गुत्थी सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है। युवक डीग गेट से अकेला अलवर पुल पहुंचा था या उसे कोई लेकर गया। इसके लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। इधर, मृत छात्र लव भार्गव के चाचा महेश चंद अग्रवाल ने बताया कि मंगलवार को पुलिस की तीन टीमें छाता के नगला थोक निवास पर पहुंची। यहां टीमों ने परिजन और पड़ोसियों से पूछताछ की। टीम ने कई लोगों के बयान भी दर्ज किए।
विज्ञापन



टीम के सदस्यों ने सभी परिजन से लव भार्गव के बारे में गहनता से पूछताछ की। टीम की पूछताछ खत्म होने के बाद लव के बड़े भाई पीयूष भार्गव ने टीम में शामिल पुलिस अधिकारियों से डीएनए जांच की मांग की। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को बताया कि कपड़ों के आधार पर लव प्रतीत हो रहा है, लेकिन उनको अभी भी विश्वास नहीं हो रहा है कि शव उसी का था। ऐसे में डीएनए जांच आवश्यक है। पुलिस अधिकारियों ने जल्द ही डीएनए के लिए सैंपल लेने का आश्वासन उन्हें दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed