फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Three soldiers and one fake candidate sent to jail who caught in police recruitment exam in Mathura

पुलिस भर्ती परीक्षा में सेंध: पुलिस ने पकड़े तीन सॉल्वर और एक फर्जी परीक्षार्थी, पैसों के लालच ने पहुंचाया जेल

Sun, 18 Feb 2024 09:37 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, मथुरा
अमर उजाला, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 18 Feb 2024 09:37 PM IST
सार

पुलिस भर्ती परीक्षा में सेंध लगाने का प्रयास करने पर पुलिस ने तीन सॉल्वर और एक फर्जी परीक्षार्थी को पकड़ा। पैसों के लालच ने इन्हें जेल पहुंचा दिया। 

विज्ञापन
Three soldiers and one fake candidate sent to jail who caught in police recruitment exam in Mathura
कोर्ट - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा में पुलिस भर्ती परीक्षा की पहली पाली के दौरान शनिवार को जिले के तीन परीक्षा केंद्रों पर तीन सॉल्वर पकड़े गए। चौथे परीक्षा केंद्र पर फर्जी परीक्षार्थी पकड़ा गया। रविवार को पुलिस ने इन्हें कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


एसपी सिटी डॉ. अरविंद कुमार ने बताया कि मगोर्रा थाना क्षेत्र में स्थित जसवंत सिंह भदौरिया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, कोसी खुर्द, मगोर्रा केंद्र पर पंकज कुमार पुत्र नाहर सिंह निवासी सराय दाऊद, बलदेव के स्थान पर उसके मामा का बेटा मौसम कुमार पुत्र बच्चू सिंह निवासी जरैलिया, नौहझील परीक्षा देने पहुंचा। उसे केंद्र पर्यवेक्षक देवेंद्र सिंह की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया है। 

विज्ञापन

कुछ-कुछ अंकों से परीक्षा में हो चुका फेल

वहीं, शहर कोतवाली इलाके में स्थित प्रेम देवी बालिका इंटर कॉलेज में पहली पाली में परीक्षा देते पकड़े देवेंद्र कुमार पुत्र पप्पू निवासी भूरेखां, नौहझील को जेल भेजा गया है। उसका असली नाम अंशुल शर्मा पुत्र पप्पू शर्मा निवासी चांदजोड़, बामौती, खैर, अलीगढ़ है।

विज्ञापन
विज्ञापन


उससे बताया कि वह दो बार कुछ-कुछ अंकों से परीक्षा में फेल हो चुका है। इस बार सामान्य जाति की वजह एससी कोटे से उसने आवेदन किया था। आधार कार्ड में अपना नाम-पता बदलकर देवेंद्र कुमार पुत्र पप्पू निवासी भूरेखां, नौहझील कर लिया था। 

पैसे के लालच में परीक्षा देने आया था

इसी प्रकार गोविंद नगर थाना क्षेत्र के डीएवी कॉलेज में बनाए परीक्षा केंद्र में पंकज पुत्र संजय शर्मा निवासी राया को पकड़ा गया था। यह सुशील पुत्र देवी सिंह निवासी सियारा, राया के स्थान पर परीक्षा देने आया था। पंकज कोचिंग संचालक है। सुशील उसके पास पढ़ाई करता है। पैसे के लालच में वह परीक्षा देने आया था।

एसपी सिटी के अनुसार यह परीक्षा देकर जा चुका था, मगर परीक्षा कराने वाली नोडल एजेंसी ने जब अपने सेंटर में डाटा का मिलान किया तो यह संदिग्ध पाया गया। देर रात को इस आधार पर उसे गिरफ्तार किया। वहीं, बीएसए कॉलेज से गिरफ्तार अजय निवासी मांट को जीवन के स्थान पर परीक्षा देते हुए पकड़ा गया।

जीआईसी में एक पकड़ा, जांच के बाद छोड़ा

रविवार को जीआईसी में शहर कोतवाली पुलिस ने एक संदिग्ध को पकड़ लिया। उसका फोटो ठीक से प्रवेश पत्र पर चस्पा फोटो से मिलान नहीं खा रहा था। हालांकि बाद में बायोमेट्रिक मिलान होने पर उसे छोड़ दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed