फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Three people including a woman committed suicide by hanging themselves

Mathura News: महिला समेत तीन लोगों ने फंदा लगाकर दी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Mar 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
Three people including a woman committed suicide by hanging themselves
मथुरा। हाईवे थाना क्षेत्र में दो तथा सुरीर कोतवाली क्षेत्र में एक महिला ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। मरने वालों में एक युवक की 20 दिन पहले ही शादी हुई थी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंप दिया।
विज्ञापन



थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही ने बताया कि मूल रूप से गांव जुनसुटी निवासी अमित (28) वर्ष अजय नगर में किराए पर कमरा लेकर अपनी पत्नी के साथ रहते थे। उनकी 20 दिन पहले ही मध्य प्रदेश की रहने वाली युवती के साथ विवाह हुआ था। शादी के बाद पत्नी दूसरे दिन मायके चली गई। युवक ने पत्नी से लौटने की बात कही। इसी को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। शुक्रवार को युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। शिकायती-पत्र मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन



दूसरी ओर हाईवे थाना क्षेत्र स्थित नटवर नगर एवं मूल रूप से अलीगढ़ के धुबिया निवासी अंजलि ने बृहस्पतिवार को कमरे में फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। हाईवे थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया घरेलू कलह के चलते आत्महत्या करना प्रतीत हो रहा है। मामले की जांच की जा रही है। वहीं सुरीर के मोहल्ला बघा में शनिवार शाम चार बजे पंकज ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। सुरीर थाना प्रभारी संजीव कांत मिश्र ने बताया पंकज शराब पीने का आदी था। रोजाना शराब पीने की आदत से तंग आए परिजन ने शनिवार को उससे फटकार लगा दी। इसके क्षुब्ध होकर फंदा लगाकर अपनी जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed