{"_id":"67c8a48349218f58560f42be","slug":"three-pairs-of-special-trains-will-run-on-holi-mathura-news-c-369-1-mt11008-126121-2025-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: होली पर चलेंगी तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: होली पर चलेंगी तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
विज्ञापन
मथुरा। रेलवे जंक्शन पर बुधवार को ट्रेन में सवार होते यात्री। संवाद
- फोटो : mathura
मथुरा। होली पर ट्रेनों में रिजर्वेशन के लिए मारामारी के बीच रेलवे ने बुधवार को होली स्पेशल ट्रेनों की सौगात दी है। इन ट्रेनों से दिल्ली, भोपाल और मुंबई जाने वाले लोगों को राहत मिलेगी। होली पर रेलवे जंक्शन से तीन जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनें चलेंगी।
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि अप लाइन की मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम (09075) प्रत्येक बृहस्पतिवार को जंक्शन पर पहुंचेगी। इसके साथ डाउन लाइन की काठगोदाम-मुंबई (09076) शुक्रवार को जंक्शन पर आएगी और मुंबई सेंट्रल-कानपुर अनवरगंज (09185) सोमवार को जंक्शन आएगी और कानपुर अनवरगंज-मुंबई सेंट्रल (09186) मंगलवार को आएगी।
इसके अलावा वड़ोदरा-हरिद्वार (09101) रविवार को जंक्शन पर आएगी और हरिद्वार से वड़ोदरा (09102) सोमवार को आएगी। इन ट्रेनों में होली पर 18-18 कोच लगाए गए हैं। ट्रेनों के संचालन से यात्रियों को राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि सबसे ज्यादा दिल्ली रूट पर आनी वाली ट्रेनों में कोई रिजर्वेशन खाली नहीं है बल्कि इन ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट बुधवार को 120 से पार पहुंच गई है।
विज्ञापन
रेलवे पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि मथुरा जंक्शन से 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें 9 मार्च से चलेंगी। आगे और भीड़ को देखते हुए उत्तर मध्य रेलवे ट्रेनों का संचालन करेगा।