फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Three killed in road accidents in Mathura: Three vehicles collided on Yamuna Expressway, truck crushed woman in Nandgaon

मथुरा में सड़क हादसों में गई तीन की जान: यमुना एक्सप्रेस-वे पर तीन वाहन टकराए, नंदगांव में ट्रक ने महिला को कुचला

Sat, 12 Feb 2022 12:51 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sat, 12 Feb 2022 12:51 PM IST
सार

मथुरा के नंदगांव कांमा रोड पर एक तेज गति से आते ट्रक ने सड़क पार कर रही महिला को कुचल दिया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने नंदगांव कांमा रोड को अवरुद्ध कर दिया।

विज्ञापन
Three killed in road accidents in Mathura: Three vehicles collided on Yamuna Expressway, truck crushed woman in Nandgaon
नंदगांव में सड़क पर बैठे ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा में शनिवार की सुबह दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हो गए। जहां यमुना एक्सप्रेस-वे पर तीन वाहनों की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए, वहीं नंदगांव में एक ट्रक की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई।

विज्ञापन


यमुना एक्सप्रेस-वे पर थाना महावन क्षेत्र में माइलस्टोन 118 के पास तीन वाहन टकरा गए। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है और चार लोग घायल हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया और मृतकों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

विज्ञापन

नंदगांव में महिला को ट्रक ने कुचला, ग्रामीणों ने लगाया जाम

मथुरा के नंदगांव कांमा रोड पर एक तेज गति से आते ट्रक ने सड़क पार कर रही महिला को कुचल दिया। महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने पहले तो नंदगांव कांमा रोड को अवरुद्ध कर दिया। बाद में उन्होंने पुलिस चौकी के सामने तिराहे पर जाम लगा कर कोसी बरसाना तथा कोसी कांमा रोड को अवरुद्ध कर दिया।

शनिवार सुबह करीब सवा नौ बजे कमला पत्नी अमरचंद (43) निवासी छाजू थोक, नंदगांव गोबर डाल कर घर लौट रही थी। इसी दौरान गिडोह चौराहे पर रोड क्रॉस करती महिला को कोसी की तरफ से तेज गति से आते ट्रक ने कुचल दिया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। परिजन सन्तुष्टि के लिए महिला को कोसी ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इधर आक्रोशित ग्रामीणों ने ड्राइवर को पकड़ लिया और ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया। दुर्घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने पहले तो नंदगांव कांमा रोड को अवरुद्ध कर दिया । बाद में पुलिस चौकी के सामने तिराहे पर जाम लगा कोसी बरसाना तथा कोसी कांमा रोड को अवरुद्ध कर दिया। स्थानीय लोग डीएम को बुलाने की मांग कर रहे हैं।

स्थानीय लोगों की हैं पांच मांगें

नंदगांव कांमा रोड पर पूर्व में हुई घटनाओं में कई लोगों की मौत हो चुकी है। सुरक्षा के लिए स्थानीय लोग लंबे समय से ब्रेकर तथा बाईपास की मांग कर रहे हैं। स्थानीय लोगों को मामला शांत करने के लिए हर बार आश्वासन दे दिया जाता है लेकिन मांगें नहीं मानी जाती हैं। इस बार स्थानीय लोग डीएम को बुलाने की मांग पर अड़े हुए हैं।

ये हैं मांगें

मृतका के परिजन को सरकारी नौकरी, 50 लाख मुआवजा, 50 मीटर के अंतराल पर कांमा रोड पर आबादी में स्पीड ब्रेकर, बाईपास और ओवरलोड वाहनों पर रोक।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed