फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Three deaths in Krishna Kutir: DM sets up administrative inquiry

Mathura News: कृष्णा कुटीर में तीन मौतः डीएम ने बैठाई प्रशासनिक जांच

Tue, 01 Aug 2023 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Updated Tue, 01 Aug 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Three deaths in Krishna Kutir: DM sets up administrative inquiry
मथुरा। वृंदावन के नगला रामताल स्थित वृद्धाश्रम में तीन निराश्रित वृद्धाओं की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत मामले में डीएम ने प्रशासनिक जांच बैठा दी है। सोमवार को एडीएम प्रशासन के नेतृत्व में टीम आश्रम में पहुंची और वहां रह रहीं अन्य वृद्धाओं के बयान लिए। इसके अलावा मृत्यु पूर्व महिलाओं का उपचार करने वाले डॉक्टरों के बयान भी हुए। खाद्य विभाग ने पानी व अन्य खान-पान सामग्री को जांचा।
विज्ञापन


डीएम पुलकित खरे के आदेश पर एडीएम प्रशासन विजय शंकर दूबे, सीएमओ डाॅ. अजय वर्मा, डीपीओ विकास चंद्रा, अपर नगर आयुक्त क्रांति शेखर सिंह, जिला अभिहित अधिकारी डाॅ. गौरी शंकर सिंह आश्रम पहुंचे। एडीएम ने खुद 20 से अधिक महिलाओं के बयान दर्ज किए। आश्रम संचालित करने वाली संस्था के पदाधिकारियों के भी बयान लिए। जिला अभिहित अधिकारी द्वारा खान-पान सामग्री को जांचा गया। सीएमओ द्वारा मृत महिलाओं की मेडिकल हिस्ट्री जांची और इनका उपचार करने वाले डॉक्टरों के बयान दर्ज किए गए। यह टीम मंगलवार को अपनी रिपोर्ट डीएम को सौंपेगी।
विज्ञापन




एकाएक फैली बीमारी, कारण किसी को पता नहीं
आश्रम संचालित करने वाली संस्था के पदाधिकारियों से लेकर वहां रह रहीं निराश्रित महिलाओं ने बताया कि बीते सप्ताह एकाएक कोई बीमारी आश्रम में फैल गई, जिसने पहले 10, फिर 15 और फिर 20 महिलाओं को तीन बार में अपनी चपेट में लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



अस्पताल में भर्ती महिलाओं का उपचार जारी
आश्रम की 20 महिलाओं की तबीयत अभी खराब है। इनको सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर इन पर नजर रखे हुए हैं। पूरी मेडिकल केस हिस्ट्री जांची जा रही है। सीएमओ खुद पल-पल की अपडेट ले रहे हैं।


48 घंटे बाद भी सवाल बरकरार, मौतों की वजह क्या
कृष्णाकुटीर के नाम से संचालित वृद्धाश्रम में 242 महिलाएं रहती हैं। 2018 से इसे हरदोई की सार्वजनिक शिक्षो नयन संस्थान संचालित करता आ रहा है। डॉ. एसके त्रिवेदी इसके अध्यक्ष हैं। बीती 26 जुलाई को यहां रहने वाली वृद्ध महिलाओं की तबीयत बिगड़ने का सिलसिला शुरू हुआ। राजस्थान निवासी 70 वर्षीय जसकंवर की मौत 27 को, 28 जुलाई को मध्यप्रदेश निवासी 70 वर्षीय कौशल्या, 29 को मध्यप्रदेश निवासी 85 वर्षीय सावित्री की मौत हो गई। मौत के पीछे दूषित खाने और पानी की चर्चा में है, लेकिन शवों का पोस्टमार्टम न होने के कारण प्रशासन से लेकर स्वास्थ्य विभाग तक स्पष्ट कारणों पर अभी चुप्पी साधे है। ऐसे में सवाल अब भी बरकरार है कि आखिर मौतों की वजह क्या रही।


लखनऊ तक मची खलबली, मांगी रिपोर्ट
इस घटना के सामने आने के बाद लखनऊ तक खलबली मच गई है। शासन ने स्थानीय प्रशासन से पूरी रिपोर्ट मांगी है। इस घटना पर शासन निगाह बनाए हुए है। शासन की कड़ी निगरानी के चलते ही स्थानीय अधिकारी इस प्रकरण की जांच के लिए दिनभर दौड़ लगाते रहे।



वृद्धाश्रम में तीन महिलाओं की मौत के प्रकरण की जांच हो रही है। जल्द इसकी रिपोर्ट डीएम को सौंपी जाएगी। आश्रम संचालित करने वाली संस्था, यहां रहने वाली महिलाओं, उपचार करने वाले डॉक्टरों के बयान लिए हैं।
- विजय शंकर दूबे, एडीएम प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed