फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Farmer leg bone was broken due to stray bull attack in Agra he sent notice for SDM and DM

अवारा सांड के हमले से टूटी हड्डी: किसान ने SDM और DM को भेज दी नोटिस, बोला-इलाज कराने को दें पांच लाख मुआवजा

Thu, 01 Jun 2023 11:10 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 01 Jun 2023 11:10 AM IST
सार

आगरा में अवारा सांड के हमले से किसान की हड्डी टूट गई। उसने SDM और DM को नोटिस भेज दिया है। कहा कि इलाज कराने के लिए पांच लाख का मुआवजा दें। 

विज्ञापन
Farmer leg bone was broken due to stray bull attack in Agra he sent notice for SDM and DM
अवारा सांड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में आवारा सांड ने किसान पर हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इस पर किसान ने ग्राम प्रधान सहित, वीडीओ, एसडीएम, जिला पंचायत अध्यक्ष यहां तक कि डीएम को नोटिस भेज दिया है। उसने अपना इलाज कराने के लिए मुआवजे की मांग की। 

विज्ञापन

पैर की हड्डी टूट गई 

पूरा मामला किरावली तहसील क्षेत्र के लोहकरेरा गांव का है। गांव निवासी राजकुमार बीती 15 अप्रैल को शाम करीब साढ़े सात बजे घर से खेत की तरफ जा रहे थे। रास्ते में प्रधान ढाबे के पास एक आवारा सांड ने उन पर हमला कर दिया। इससे वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। जांच में पता चला कि उनके पैर की हड्डी टूट गई है।

विज्ञापन

कराना पड़ा ऑपरेशन

परिजन उनका इलाज कराते रहे। इसके बाद 21 अप्रैल को उनके पैर का ऑपरेशन किया गया। उन्हें और चार दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा। 25 अप्रैल को उन्हें अस्पताल से घर भेज दिया गया। इस दौरान इलाज में करीब एक लाख रुपये लग गए। उनका इलाज अभी भी चल रहा है। इस पर राजकुमार ने अपने अधिवक्ता रोहन सिंह से बात की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आवारा पशुओं को पकड़कर गौशाला भिजवाया जाए

अधिवक्ता के माध्यम से प्रधान, वीडीओ, एसडीएम, जिला पंचायत अध्यक्ष सहित डीएम को नोटिस भेज दी। कहा कि सड़कों पर आवारा सांडों का आतंक है। कहा कि सीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए थे कि एक अप्रैल के बाद किसानों के खेत एवं सड़कों पर अवारा पशु नहीं होने चाहिए। कहा कि इन सबको पकड़कर गौशाला भिजवाया जाए। 

मुआवजा दें ताकि करा सकें इलाज

राजकुमार ने कहा कि सीएम के आदेश का अनुपालन कराना आपकी जिम्मेदारी है। इसका आपने पालन नहीं किया। इससे पहले अवारा पशुओं की वजह से कई लोगों की जान भी जा चुकी है। कई लोग अपंग हो चुके हैं। उन्होंने पांच लाख रुपये मुआवजे की मांग की है। कहा कि उन्हें मुआवजा दिया जाए ताकि वह अस्पताल का बिल भर सकें और अपना इलाज करा सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed