फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Three ambulances parked at the CHC caught fire.

Mathura: तीन एंबुलेंस में लग गई आग...सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मची अफरा-तफरी, कारण तलाश रही पुलिस

Sat, 20 Sep 2025 10:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 20 Sep 2025 10:38 AM IST
सार

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में खड़ीं तीन एंबुलेंस में अचानक से आग लग गई। जब तक आग पर काबू पाया गया, तीनों वाहन जलकर नष्ट हो गए। 

विज्ञापन
Three ambulances parked at the CHC caught fire.
मथुरा। कोसीकलां सीएचसी में संदिग्ध हालत में धू-धूकर जलती एंबुलेंस।  - फोटो : mathura

विस्तार

मथुरा के कोसीकलां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में खड़ीं तीन एंबुलेंस में शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। आग लगने से अस्पताल परिसर में अफरातफरी मच गई। आग लगने की जानकारी स्वास्थ्यकर्मियों ने अग्निशमन विभाग को दी। मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने आधा घंटे में आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक यह गाड़ी राख हो चुकी थीं।
विज्ञापन


सीएचसी परिसर में खड़ीं तीन कंडम एंबुलेंस में अचानक आग लग गई। आग का विकराल रूप देखकर सीएचसी में आने वाले मरीजों में अफरातफरी मच गई। सीएचसी स्टाफकर्मियों ने मामले की जानकारी सीएचसी प्रभारी डाॅ. गिरेंद्रपाल सिंह को दी। वहीं अग्निशमन विभाग को सूचना देने के साथ-साथ कर्मचारी निजी संसाधनों से आग पर काबू पाने का प्रयास करते रहे।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद करीब आधे घंटे में आग पर काबू पाया। तब तक एंबुलेंस पूरी तरह से जलकर राख हो गई थीं। सीएचसी प्रभारी ने बताया कि सीएचसी परिसर में खड़ीं तीन एंबुलेंस में अज्ञात कारणों से आग लगी है। मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed