फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Three accused who robbed a woman's purse were arrested

Mathura News: महिला से पर्स लूटने वाले तीन आरोपी पकड़े

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 May 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
Three accused who robbed a woman's purse were arrested
कोसीकलां (मथुरा)। शनिदेव के दर्शन करने आई एक महिला से पर्स लूटने की घटना को अंजाम देने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से लूटा गया पर्स, सात मोबाइल, लूट में प्रयुक्त बाइक व अवैध चाकू बरामद किया है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार ने बताया कि छह मई को शनिदेव मंदिर पर मीना गुप्ता निवासी जी-5 कृष्णा नगर दिल्ली परिवार के साथ दर्शन करने आई थी, तभी तीन बाइक सवार मीना गुप्ता से पर्स लूट ले गए, तभी से पुलिस आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शुक्रवार को मुखबिर ने सूचना दी कि कुछ आरोपी लूट की घटना को अंजाम देने के लिए बाइक पर सवार होकर जाने वाले हैं, तभी पुलिस ने गांव सुरवारी के निकट बैरियर लगाकर चेकिंग करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन


इसी दौरान बैरियर के पास आए बाइक सवार तीन युवक पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने तीनों को दबोच लिया। पकड़े गए युवकों ने अपने नाम मनोज पुत्र सुरेश, सूरज पुत्र अशोक निवासीगण गांव कामर, देवेंद्र उर्फ देवो पुत्र लालचंद निवासी गढ़ी बरबारी बताया। पुलिस ने तीनों का चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed