Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Three accused sentenced to life imprisonment after twenty years in murder of police gunner in Mathura

Mathura News: पुलिस गनर की हत्या के मामले में 20 साल बाद तीन आरोपियों को उम्रकैद, 18 हजार का लगाया अर्थदंड

Sat, 01 Jul 2023 10:28 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, मथुरा
अमर उजाला, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 01 Jul 2023 10:28 PM IST
सार

मथुरा में पुलिस गनर की हत्या के मामले में कोर्ट ने 20 साल बाद तीन आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई। साथ ही 18 हजार का अर्थदंड लगाया। 

विज्ञापन
Three accused sentenced to life imprisonment after twenty years in murder of police gunner in Mathura
कोर्ट का आदेश - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा में 20 साल पहले मयूर विहार स्थित रघुनाथ हॉस्पिटल के बाहर तीन युवकों ने पुलिस गनर सहित एक अन्य कांस्टेबल की पिटाई की थी। घटना में घायल गनर की उपचार के दौरान आगरा में मौत हो गई। इस मामले में एससी-एसटी एक्ट के विशेष न्यायाधीश हरेंद्र प्रसाद ने तीनों अभियुक्तों को दोषी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही 18-18 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है।

विज्ञापन


पुलिस लाइन में निवासरत कांस्टेबल दीपक पुत्र श्रीकृष्ण और साथी गनर कांता प्रसाद सात फरवरी 2003 को रघुनाथ हॉस्पिटल में भर्ती मित्र से मिलने गए। यहां हॉस्पिटल के बाहर दोनों की तीन लोगों ने पिटाई की। दोनों पुलिसकर्मी जख्मी हुए। इसमें कांता प्रसाद की चिंताजनक स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल से एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा रेफर किया गया। यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। साथी दीपक ने इस घटना में शिव सिंह निवासी फरह, धीरज निवासी धौलीप्याऊ, लाखन सिंह निवासी थाना फरह के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- चंबल का एक थाना ऐसा भी: बदमाशों से नहीं, बिच्छुओं से खौफजदा हैं पुलिसकर्मी, वर्दी तो कभी जूते में घुसकर काटते
विज्ञापन
विज्ञापन


सुनवाई की लंबी प्रक्रिया के बाद शनिवार को एससी-एसटी एक्ट के विशेष न्यायाधीश हरेंद्र प्रसाद ने तीनों अभियुक्तों को दोषी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई। इस मामले में विशेष लोक अभियोजन रहे सुरेश प्रसाद शर्मा ने बताया कि अर्थदंड की राशि का 50 प्रतिशत मृतक के परिजन को दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed