{"_id":"684731661e975c3b730cf657","slug":"three-accused-arrested-for-firing-and-vandalism-at-restaurant-mathura-news-c-29-1-mtr1002-409632-2025-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: रेस्टोरेंट पर फायरिंग, तोड़फोड़ करने पर तीन आरोपी पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: रेस्टोरेंट पर फायरिंग, तोड़फोड़ करने पर तीन आरोपी पकड़े
विज्ञापन
मथुरा। महावन थाना क्षेत्र अंतर्गत दाऊजी महाराज पैलेस पर लघुशंका करने से मना करने पर युवकों द्वारा चौकीदार के साथ मारपीट की गई। इतना ही नहीं रेस्टोरेंट के बाहर फायरिंग कर तोड़फोड़ भी की गई। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा है, अन्य की तलाश जारी है।
होटल संचालक चौधरी दरब सिंह ने बताया कि 6 जून की रात को खाना खाने आए दो युवक रेस्टोरेंट के सामने लघुशंका करने लगे। इस पर चौकीदार मुरारी लाल ने मना किया तो गाली-गलौज कर मारपीट कर दी। लोगों ने समझा बुझाकर मामला शांत कर दिया। आरोप है कि एक घंटे बाद तीन-चार बाइक पर सवार होकर आठ से 10 युवक आए और तोड़फोड़ करने लगे, साथ ही तमंचे से फायर कर दिया। युवक द्वारा होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर और कंप्यूटर को अपने साथ ले गए।
होटल संचालक ने 8 नामजद और 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने लव उर्फ राजकुमार हाल निवासी पूजा नगर कॉलोनी थाना रिफाइनरी मथुरा, मूल निवासी गढ़ी मां का नगला थाना अछनेरा आगरा, गौरव निवासी नेगपुर थाना खंदौली जिला आगरा को बाद के पास से गिरफ्तार किया है। वहीं एक बाल अपचारी को भी पकड़ा है। तीनों के पास से एक बाइक, 3 मोबाइल फोन बरामद हुए। क्षेत्राधिकारी महावन संजीव कुमार राय ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की गई है। साथ ही अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।