फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Thirty cameras watched the search for the girl

UP: ढाई साल की मासूम को तलाश रही थी जीआरपी, सच सामने आया तो अधिकारी भी रह गए हैरान

Sun, 28 Jul 2024 11:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 28 Jul 2024 11:46 AM IST
सार

एक महिला ने जिस ढाई साल की बच्ची के रेलवे स्टेशन से चोरी होने की शिकायत की थी, उसकी हकीकत कुछ ओर ही निकली। पुलिस ने बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया है। 
 

विज्ञापन
Thirty cameras watched the search for the girl
रेलवे स्टेशन मथुरा

विस्तार

मथुरा जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या से तीन से ढाई वर्षीय बच्ची चोरी हो जाने की शिकायत पर जीआरपी एक महीने तक चकरघिन्नी बनी रही। एक एक कर 30 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल डाली। करीब पांच आश्रमों का भ्रमण भी किया। आखिर में मां ने जीआरपी को सच्चाई बता दी कि उसी ने बच्ची को अपने परिचित के यहां छोड़ा था। बच्ची सकुशल बरामद हो गई है।
विज्ञापन


भोपाल की रहने वाली महिला करीब एक महीने पहले अपनी ढाई साल की बेटी को लेकर मथुरा घूमने आई थी। यहां उसकी मुलाकात महावन के रहने वाले एक ऑटो चालक से हुई तो वह उसके साथ अपनी बेटी को लेकर चली गई। कुछ दिन ऑटो चालक और उसकी पत्नी के साथ उनके घर रही। फिर बेटी को छोड़कर अपने पति के पास भोपाल वापस चली गई। पति ने बेटी के बारे में पूछा तो महिला ने बताया कि वो बेटी को मायके में छोड़ आई है। पति ने मायके में संपर्क किया तो पता चला कि बेटी वहां नहीं है।
विज्ञापन


इस पर महिला ने पति को गुमराह किया। बताया कि बेटी मथुरा जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर तीन से चोरी हो गई है। महिला के पति ने यहां आकर डीएम मथुरा से से बेटी की बरामदगी की गुहार लगाई। थानाध्यक्ष जीआरपी ने बच्ची की तलाश शुरु की। महिला के बताए अनुसार 30 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसके बाद भी बच्ची का कोई सुराग नहीं मिला। जीआरपी की महिला सिपाहियों ने महिला से सख्ती से पूछताछ की तो उसने सच्चाई उगल दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद जीआरपी टीम ने शुक्रवार की रात को महावन थाना क्षेत्र में रहने वाले टेंपो चालक के घर से बच्ची को बरामद कर परिजनों सुपुर्द कर दिया। थानाध्यक्ष जीआरपी संदीप तोमर ने बताया कि महिला ने दो शादियां की हैं। पहले पति से एक बेटा है जो अपने पिता के पास रहता है। दूसरे पति से बच्ची हुई है। जिसे महिला अपनी मर्जी से ऑटो चालक के पास छोड़ गई थी। महिला ने पुलिस को गुमराह किया। अब बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया गया है। उसे माता-पिता के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed