Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   They placed an idol of Lord Hanuman in the field and began worshipping it.

Mathura News: खेत में हनुमानजी की मूर्ति रख करने लगे पूजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
They placed an idol of Lord Hanuman in the field and began worshipping it.
सुरीर। कोतवाली क्षेत्र के गांव वीरवला में एक व्यक्ति के खेत में हनुमानजी की मूर्ति रखकर पूजा करने का मामला सामने आया है। खेत स्वामी की शिकायत पर पहुंची पुलिस ने पहले तो लोगों को समझाने का प्रयास किया। न मानने पर मूर्ति को उठवाकर चौकी में सुरक्षित रखवा दिया।
विज्ञापन

गांव हरनौल निवासी रवेंद्र सिंह व राधारमन ने छह माह पूर्व गांव वीरवला के समीप चार बीघा खेत लाखों रुपये की कीमत देकर खरीदा था। लेखपाल के माध्यम से खेत की नपत कराकर व मिट्टी डलवाकर खेत को समतल कराया। बुधवार की शाम गांव वीरवला के ग्रामीणों ने एकत्र होकर उस खेत में हनुमानजी की मूर्ति रख दी और पूजा-अर्चना करने लगे। इसकी जानकारी मिलने पर खेत स्वामियों ने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण नहीं माने तो अधिकारियों को सूचना दी। उनके आदेश पर पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से मूर्ति को खेत से हटवाकर हरनौल मोड़ चौकी पर सुरक्षित रखवा दिया है। घटना को लेकर गांव में चर्चाओं का बाजार गरम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed