{"_id":"5e990907442d8730a8a23a1b45cde1f0","slug":"there-will-be-a-international-open-stage-in-mathura-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतर्राष्ट्रीय स्तर का बनेगा मुक्ताकाशीय रंगमंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतर्राष्ट्रीय स्तर का बनेगा मुक्ताकाशीय रंगमंच
ब्यूूराे, अमर उजाला, मथ्ाुरा
Updated Sat, 13 Feb 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांसद हेमामालिनी की पहल पर मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण शहर के बीच स्थित मुक्ताकाशी रंगमंच को अब अंतर्राष्ट्रीय स्वरूप प्रदान किया जा रहा है।
इसके लिए मुंबई के विशेषज्ञों से तकनीकी सहायता ली जा रही है। बताए अनुसार इस निर्माण पर करीब छह करोड़ रुपये की लागत आएगी।
डैंपियर नगर स्थित मुक्ताकाशीय रंगमंच के पुनर्निर्माण का काम दो साल से चल रहा है। पहले इसे ओपन थिएटर के रूप में तैयार किया जा रहा था, लेकिन बाद में इसकी डिजाइन में परिवर्तन कर दिया गया है। ओपन थिएटर को वातानुकूलित थिएटर में परिवर्तित करने की प्लानिंग की गई है।
अब सांसद की पहल के बाद इसे अंतर्राष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं प्रदान करने पर काम शुरू कर दिया गया है। इसके लिए तकनीकी सहायता भी सांसद उपलब्ध करा रही हैं। तकनीकी विशेषज्ञ के रूप में मुंबई की टीम इसका अवलोकन करने समय-समय पर यहां आती है।
यहां एमवीडीए के एक्सईएन एसडी शर्मा और जेई उपेंद्र गौड़ के साथ तालमेल बिठाते हुए निर्माण कार्य करा रहे हैं। इस टीम का खास ध्यान मुक्ताकाशीय रंगमंच में लाइटिंग, साउंड और स्टेज को इंटरनेशनल मानकों के अनुरूप तैयार कराना है। इसके साथ ही सटी भूमि पर पार्किंग बनाई जा रही है।
विज्ञापन
ब्रज में खुलेगी इंटरनेशनल नृत्य अकादमी
सांसद प्रतिनिधि भाजपा नेता जनार्दन शर्मा का कहना है कि सांसद हेमामालिनी यहां इंटरनेशनल नृत्य अकादमी खोलने जा रही है।
इससे यहां की प्रतिभाओं को इंटरनेशनल मंच पर पहुंचने का मौका मिल सकेगा। इसके लिए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से वार्ता हो चुकी है। मुख्यमंत्री की भी इच्छा है कि ब्रज में हेमामालिनी के माध्यम से इंटरनेशनल स्तर के आयोजन हाें।