फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   There is no place for symbols of slavery in the country: Mahendra Pratap Singh

देश में गुलामी के प्रतीकों के लिए कोई स्थान नहीं : महेंद्र प्रताप सिंह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Dec 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
There is no place for symbols of slavery in the country: Mahendra Pratap Singh
वृंदावन। फोगला आश्रम में भक्ति वेदांत स्वामी प्रभुपाद के शिष्य स्वामी लोकनाथ महाराज के सन्यास की 50वीं वर्षगांठ पर भव्य समारोह हुआ। श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष एवं श्रीकृष्ण जन्मभूमि–शाही ईदगाह मस्जिद प्रकरण के हिंदू पक्षकार महेंद्र प्रताप सिंह ने समारोह में कहा कि देश में विदेशी आक्रांताओं के नाम पर बने किसी भी प्रतीक चिह्न के लिए स्थान नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन

महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि परिसर से मस्जिद हटाने और मूल स्थान पर भव्य मंदिर निर्माण की मांग को लेकर वे इलाहाबाद हाईकोर्ट में मुकदमा लड़ रहे हैं। उन्होंने महमूद गजनवी, फिरोजशाह, सिकंदर लोदी और औरंगजेब के शासनकाल में हुए जजिया कर व अन्य अत्याचारों का उल्लेख किया। कहा कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति के लिए देश-विदेश में आंदोलन चल रहा है। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में मस्जिद की नींव रखे जाने को लेकर वहां के विधायक हुमायूं कबीर के संबंध में कहा कि ऐसी मानसिकता वाले लोगों के विचार भारत की मूल भावना के अनुकूल नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed