Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   There is a disease but the symptoms are not found in the test

Mathura News: रोग है फिर भी जांच में नहीं मिल रहे लक्षण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Mar 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
There is a disease but the symptoms are not found in the test
मथुरा। एंटीबायोटिक दवाइयों के अधिक इस्तेमाल से बीमारी के वक्त जांच में मरीजों में क्लासिकल लक्षण (बीमारी की स्थिति और उसके प्रमुख लक्षण) नहीं मिल रहे हैं। इसी एक वजह शरीर में गुड बैक्टीरिया का कम होना भी है। जिला अस्पताल के साथ ही निजी अस्पतालों की ओपीडी में पहुंचने वाले मरीजों में 50 फीसदी इस तरह की समस्या से पीड़ित मिल रहे हैं। इन लोगों के प्राथमिक पर इलाज में प्रोटोकाल का अनुपालन नहीं हुआ और जांच के बगैर एंटीबायोटिक का ज्यादा इस्तेमाल किया गया।
विज्ञापन


कंसलटेंट फिजिशियन डॉ. भारती गर्ग ने बताया कि हर दिन लगभग ओपीडी में 30-35 मरीज आते हैं। इनमें से करीब 50 फीसदी मरीज ऐसे होते हैं, जो लंबे समय से एंटीबायोटिक दवाइयों का इस्तेमाल करते हुए आ रहे हैं। ऐसे मरीजों की जांच के दौरान उनकी समस्या के क्लासिकल लक्षण नहीं मिलते हैं। कल्चर जांच में भी बीमारी पकड़ में नहीं आती हैं। इनमें सबसे अधिक दिक्कत खून और पेशाब में संक्रमण वाले मरीजों को हो रही है। ऐसी स्थिति में इलाज में दिक्कत भी आ रही है। साथ ही जांच कराने में समय लग रहा है। एंटीबायोटिक का असर शरीर में खत्म होने के बाद कल्चर सहित अन्य ब्लड जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन





एंटीबायोटिक ने बढ़ा दिए बैड बैक्टीरिया

स्त्री रोग चिकित्सक डॉ. लीना गुप्ता के अनुसार ओपीडी में आने वाले मरीजों की बीमारियों के इतिहास से पता चल रहा है कि हल्का बुखार या फिर सर्दी-जुकाम होने पर मरीज मेडिकल स्टोर से एंटीबायोटिक दवाइयां लेकर सेवन कर लेते हैं। एंटीबायोटिक बड़ी संख्या में अच्छे बैक्टीरिया को भी मार देता है। वहीं इसके सेवन से वायरस कभी नहीं मरते हैं। जांच में पता चला है कि जिन लोगों ने एंटीबायोटिक का इस्तेमाल अधिक किया, उनके शरीर में अच्छे बैक्टीरिया नहीं मिल रहे और शत्रु बैक्टीरिया बढ़े हुए पा जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed