{"_id":"5dbb2a808ebc3e012f282b14","slug":"theft-mathura-news-agr412983314","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलआईयू इंस्पेक्टर के बंद घर का ताला तोड़कर ढाई लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलआईयू इंस्पेक्टर के बंद घर का ताला तोड़कर ढाई लाख की चोरी
विज्ञापन
मथुरा। गुरुनानक नगर में एलआईयू इंस्पेक्टर के बंद मकान का ताला तोड़कर 50 हजार की नकदी और दो लाख रुपये के जेवरात चुरा ले गए। पूरा परिवार एटा में तैनात एलआईयू इंस्पेक्टर के पास एटा गया था। पड़ोसी की सूचना पर पहुंचे एलआईयू इंस्पेक्टर ने पुलिस को सूचना दी। एलआईयू इंस्पेक्टर के घर चोरी की वारदात से आसपास के लोग दहशत में हैं।
एटा में तैनात एलआईयू इंस्पेक्टर अजय कुमार त्रिपाठी परिवार के साथ मथुरा के गुरुनानक नगर में राजकुमार के मकान ए-2 में किराए पर रहते हैं। एटा में तैनाती के चलते एलआईयू इंस्पेक्टर का पूरा परिवार दीपावली पर एटा गया हुआ था। भाईदूज पर पड़ोसी की सूचना पर मथुरा पहुंचे एलआईयू इंस्पेक्टर घर का हाल देख दंग रह गए। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने पूरी जानकारी जुटाई। इंस्पेक्टर ने बताया कि 50 हजार रुपये की नकदी और दो लाख रुपये के जेवरात चोरी हुए हैं। इंस्पेक्टर ने कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
पुलिसवाले भी नहीं हैं सुरक्षित
आमजन को छोड़ों, अब तो मथुरा में पुलिसवाले भी सुरक्षित नहीं हैं। राधापुरम के तीन मकानों में चोरी की वारदात के बाद ही चोरों ने एलआईयू इंस्पेक्टर के घर को भी निशाना बनाया। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि अब चोर पुलिसवालों के मकान को भी निशाना बनाने से बाज नहीं आ रहे। लगातार चोरी की वारदातों ने लोगों में दहशत है, वहीं हर कोई अपने को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।