{"_id":"66bfd3dd4ac123d66c094636","slug":"the-young-man-disguised-as-mangalamukhi-was-asking-for-congratulations-mathura-news-c-29-1-mtr1002-275532-2024-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura: पैसों के लालच में बन गया नकली मंगलामुखी, असली मंगलामुखियों ने पकड़ा तो छूटे पसीने...हुआ ये हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: पैसों के लालच में बन गया नकली मंगलामुखी, असली मंगलामुखियों ने पकड़ा तो छूटे पसीने...हुआ ये हाल
Sat, 17 Aug 2024 09:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2024 09:42 AM IST
सार
पैसों के लालच में नकली मंगलामुखी बनकर बधाई मांगना युवक को महंगा पड़ गया। असली मंगलामुखियों ने उसे दबोच लिया। आरोपी को पुलिस के हवाले किया गया है।
विज्ञापन
arrested, arrest demo
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मथुरा के सुरीर कोतवाली क्षेत्र में मंगलामुखी बनकर बधाई मांग रहे युवक को पकड़कर मंगलामुखियों ने पुलिस को सौंपा है। पुलिस ने आरोपी का शांति भंग में चालान कर दिया।
मंगलामुखी मुस्कान निवासी सुरीर मांट तहसील के गांवों में बधाई मांगती है। बृहस्पतिवार को मंगलामुखी बनकर युवक कोसी से चार युवतियों को टेंपो में लेकर गांव तेहरा में बधाई मांगने के लिए आ गया। जब यह खबर मंगलामुखी मुस्कान शर्मा व उसके साथियों को हुई तो वे मौके पर पहुंचे।
यहां पता चला कि सोबित कुमार उर्फ काली निवासी जलालपुर थाना सासनी जिला हाथरस, हाल निवासी मीना नगर कोसी अपने साथ रुपयों का लालच देकर 4 युवतियों को संग लाया था। कोतवाली प्रभारी संजीव कांत मिश्र ने बताया कि मंगलमुखी का रूप धरे सोबित कुमार उर्फ काली को पकड़ लेकर शांति भंग करने के आरोप में उसका चालान कर दिया गया।