{"_id":"69cc24667621a51c190dee00","slug":"the-wife-of-a-grp-constable-had-her-mangalsutra-stolen-mathura-news-c-161-1-mt11010-102175-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: जीआरपी सिपाही की पत्नी का मंगलसूत्र पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: जीआरपी सिपाही की पत्नी का मंगलसूत्र पार
विज्ञापन
वृंदावन। मथुरा से नगर की पंचकोसी परिक्रमा लगाने आयी महिला श्रद्धालु के गले से सोने का मंगलसूत्र पार हो गया। केसी घाट के समीप हुई घटना के बाद महिला ने कोतवाली पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित महिला जीआरपी में सिपाही की पत्नी है।इससे पहले दो और श्रद्धालुओं की लाखों रुपये कीमत की सोने की चेन चोरी हो चुकी हैं।
मथुरा के बाग बहादुर पुलिस चौकी के समीप सरकारी आवास में रह रही महिला सुषमा अपनी पड़ोसन उज्ज्वल देवी एवं मंजुला तिवारी के साथ 29 मार्च को कामदा एकादशी पर परिक्रमा लगाने आईं थीं। तीनों महिलाएं परिक्रमा देते हुए जैसे ही केसी घाट के समीप पहुंची तभी किसी युवक ने सुषमा के गले से सोने का मंगलसूत्र पार कर लिया। यह एक तोले का था, जिसकी कीमत लगभग डेढ़ लाख बताई जा रही है। इसी दिन इंदौर के वार्ड तीस की पार्षद सुनीता राजेश्वरी के पति राजेश सोलंकी की 10 तोले की सोने की चेन बांकेबिहारी मंदिर मार्ग से चोरी हो गई वहीं हरियाणा के भिवाड़ी के विद्यानगर निवासी शांति देवी की डेढ़ तोले की सोने की चेन आरती घाट से चोरी हो गई थी। सीओ सदर पीतम पाल सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद