{"_id":"687554f10ada8acd54014436","slug":"the-weeping-girl-reached-the-police-station-mathura-news-c-369-1-mt11010-132624-2025-07-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: जिस प्यार के लिए छोड़ दिए माता-पिता...उसने भी दिया धोखा, थाने में रोती बिलखती पहुंची युवती, बयां किया दर्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: जिस प्यार के लिए छोड़ दिए माता-पिता...उसने भी दिया धोखा, थाने में रोती बिलखती पहुंची युवती, बयां किया दर्द
Tue, 15 Jul 2025 10:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jul 2025 10:00 AM IST
सार
युवती ने जिससे प्रेम विवाह किया, वो भी धोखेबाज निकला। युवती ने पुलिस के सामने अपनी पीड़ा बयां की। इस दौरान पति भी आ गया।
विज्ञापन
युवती का सांकेतिक फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वृंदावन में रोती बिलखती हुई एक युवती थाने पहुंची और पुलिस से बोली जिस पर उसने विश्वास किया वह ही उसे छोड़ गया। अब वह कहां जाए, यह समझ नहीं आ रहा है। कुछ देर बाद युवक भी उसे तलाशता हुआ थाने पहुंच गया। पुलिस ने दोनों को समझाया और दोनों को साथ भेज दिया।
विज्ञापन
औरेया की रहने वाली युवती वहीं के युवक के साथ यहां आ गई थी। उसने चार माह पहले कोर्ट मैरिज भी कर ली थी। पिछले 17 दिन से दोनों यहां वृंदावन में एक आश्रम में रह रहे थे। सोमवार को किसी बात पर दोनों में विवाद हो गया तो युवक उसे छोड़कर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस पर वह उसे देखती हुई अटल्ला चुंगी तो आ गई, लेकिन जब वह नहीं मिला तो वह रोने लगी। एक महिला ने उससे बात की और उसे थाने लेकर आ गई। कुछ देर बात युवक भी थाने पहुंच गया। पुलिस ने युवती के परिजन से बात की तो उन्होंने बताया कि उसने शादी कर ली है। अब उनका कोई मतलब नहीं है। संवाद