फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The wedding procession of the attackers' cousin did not come to the village, the wedding took place in Mathura

UP: दुल्हनों पर फेंका कीचड़, बरातियों को पीटा...हमलावरों की बहन की गांव में नहीं आई बरात; वर पक्ष ने किया मना

Wed, 26 Feb 2025 03:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 26 Feb 2025 03:07 PM IST
सार

मथुरा में जिन आरोपियों ने दुल्हनों के ऊपर कीचड़ फेंका और बरातियों की पिटाई की, उनकी बहन की बरात भी गांव नहीं पहुंची। वर पक्ष ने गांव में बरात लाने से मना कर दिया। इसके बाद मैरिज होम में शादी हुई। 
 

विज्ञापन
The wedding procession of the attackers' cousin did not come to the village, the wedding took place in Mathura
घटना की जानकारी देती दुल्हनें। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा के करनावल में अनुसूचित जाति की दुल्हनों और बरातियों को पीटने वालों में शामिल तीन आरोपियों की चचेरी बहन की मंगलवार को गांव में बरात आनी थी, लेकिन घटना के बाद वर पक्ष ने गांव में बरात लाने से इन्कार कर दिया। वहीं वधू पक्ष भी घटना के बाद चिंतित था। इसके बाद मथुरा के एक मैरिज होम से ही शादी संपन्न हुई।
विज्ञापन


21 फरवरी को गांव करनावल में अनुसूचित जाति की दुल्हनों को पीटने के मामले में 15 नामजद समेत अन्य अज्ञात व्यक्ति पर रिफाइनरी थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। आरोपियों में शामिल अजय, ऊदल और ब्रजेश की चचेरी बहन की बरात 25 फरवरी को गांव करनावल में ही आनी थी। इसके लिए बीते एक सप्ताह से घर में तैयारियां चल रही थीं। लेकिन 21 फरवरी को गांव में जो हुआ उसके बाद उनके लिए भी मुसीबत खड़ी हो गई।
विज्ञापन

 
Trending Videos

दरअसल, आरोपियों की चचेरी बहन की शादी मथुरा में तय हुई थी। घटना की जानकारी होने पर वर पक्ष ने गांव में बरात लाने से साफ इन्कार कर दिया। सूत्रों के अनुसार उन्हें इस बात कर डर था कि कहीं अनुसूचित जाति की दुल्हनों के साथ जो हुआ उसका बदला बरात और उनकी होने वाली बहू से न लिया जाए। ऐसे में आरोपियों के परिवार ने गांव से बाहर शादी करने का निर्णय लिया। मंगलवार को सुबह ही वे लोग गांव से मथुरा आ गए। मथुरा के एक मैरिज होम में ही विवाह संपन्न हुआ। गांव के कम ही लोगों को इसमें आमंत्रित किया गया। हालांकि गांव में कुछ लोग आरोपियों की चचेरी बहन की शादी टूट जाने की भी चर्चा करते रहे।

 
विज्ञापन

ऊदल और अजय अब भी हैं पुलिस की पकड़ से दूर
ऊदल, अजय और ब्रजेश में से अब तक पुलिस केवल ब्रजेश को ही गिरफ्तार कर पाई है। ऐसे में ऊदल और अजय की तलाश जारी है। पुलिस आरोपियों की चचेरी बहन की शादी पर भी नजर बनाए हुए हैं। अगर कहीं भी दोनों आरोपी कार्यक्रम स्थल के आसपास भी नजर आए तो पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर लेगी।

 
विज्ञापन

हमें पता है बेटी की शादी टूटने का दर्द
जिन दो अनुसूचित जाति की दुल्हनों के साथ आरोपियों ने मारपीट की थी उनके पिता से जब आरोपियों की चचेरी बहन की शादी के बारे में पूछा तो उन्होंने साफ कहा कि वे किसी की बेटी की शादी नहीं तुड़वाएंगे। उन्होंने कहा कि भले ही आरोपियों ने उनकी बेटियों की शादी तुड़वा दी, लेकिन उनकी चचेरी बहन की शादी अगर गांव से भी होती तो भी हम हस्तक्षेप नहीं करते। कहा कि एक बेटी की शादी टूटने का दर्द क्या होता है ये मुझसे बेहतर कोई नहीं जानता। न तो मेरी बेटियों का कोई दोष था और न ही आरोपियों के घर की बेटी का कोई दोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed