फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The wait is over...names will be announced after brainstorming

Mathura News: इंतजार खत्म...मंथन के बाद होगी नामों की घोषणा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Mar 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
The wait is over...names will be announced after brainstorming
मथुरा। भाजपा चुनाव उत्सव में लंबे इंतजार के बाद दावेदारों ने राहत की सांस ली है। रविवार को चुनाव अधिकारी जिले के पार्टी पदाधिकारियों के साथ मंथन कर जिला व महानगर अध्यक्ष के नाम की घोषणा करेंगे।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष के लिए 29 और महानगर अध्यक्ष के लिए 43 पदाधिकारियों ने दावेदारी पेश की है। ऐसे में उलझे जातिगत समीकरण चुनाव अधिकारी के लिए चुनौती साबित होंगे। हालांकि शनिवार को एससी और ओबीसी के साथ-साथ महिला चेहरे की ज्यादा चर्चाएं रहीं। पार्टी इस बार किसी महिला को भी अध्यक्ष बना सकती है।
विज्ञापन


सह मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा ने बताया है कि रविवार को पुष्पांजलि स्थित जिला भाजपा कार्यालय पर चुनाव अधिकारी कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण, विधायक और जिला के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में महानगर व जिलाध्यक्ष के नाम पर मंथन किया जाएगा। इसके बाद करीब दो बजे नामों की घोषणा की जाएगी। करीब दो माह के लंबे इंतजार के बाद दावेदारों ने राहत की सांस ली है। दूसरी ओर, नामों की घोषणा से एक दिन पहले दावेदारों की धड़कनें बड़ी रहीं। अपने करीबी नेताओं से फोन कर लिस्ट में नाम शामिल होने की बात पूछते रहे।

ये हैं उम्मीदवार
जिलाध्यक्ष: मौजूदा अध्यक्ष निर्भय पांडे, मुकेश प्रधान, महिपाल सिंह, मुदिता शर्मा, मनीषा पाराशर, कृष्णकांत पचौरी, सुमित शर्मा, देवेश पाठक, ज्ञानेंद्र शर्मा, विवेक श्रीवास्तव, प्रेम नौहवार, राहुल पाराशर सहित 29 पदाधिकारियों ने नामांकन किया है।


महानगर अध्यक्ष:
मौजूदा महानगर अध्यक्ष घनश्याम सिंह लोधी, पूर्व महापौर मुकेश आर्यबंधु, राजू यादव,संजय गोविल, अवधेश उपाध्याय, प्रदीप गोस्वामी, चंद्रपाल कुंतल, गंभीर सिंह गुर्जर, हरिओम शर्मा, योगेश आभा, चिंता हरण चतुर्वेदी, योगेंद्र चतुर्वेदी, नीरू सक्सेना, रश्मि शर्मा, सुनील चतुर्वेदी, हेमंत अग्रवाल, विनीत शर्मा, कपिल पटेल, कल्पना गर्ग, मुदिता शर्मा, राजेश गुप्ता, सचिन चतुर्वेदी, हेमंत खंडोली आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article