{"_id":"698641f3ffe99d70c000c70d","slug":"the-two-day-shaurya-annual-sports-meet-concludes-mathura-news-c-412-1-mt21006-4904-2026-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: दो दिवसीय शौर्य वार्षिक क्रीड़ा समारोह का समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: दो दिवसीय शौर्य वार्षिक क्रीड़ा समारोह का समापन
विज्ञापन
मांट। राजकीय महाविद्यालय मांट में 22वें वार्षिक क्रीड़ा समारोह (शौर्य: 2026) का समापन मिनी स्टेडियम में हुआ। इस दौरान द्वितीय दिवस की खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन 1600 मीटर दौड़ के साथ हुआ।
छात्र वर्ग में सोहिल, तेजवीर और परमानंद ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। छात्रा वर्ग में काजल, शीतल चौधरी और भावना क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके बाद अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। 200 मीटर की प्राध्यापकों की दौड़ प्रतियोगिता में डॉ. निशांत मिश्रा, राहुल कुमार और डॉ. रेणु दास क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। विद्यार्थियों की विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर हिमानी (बीए द्वितीय सेमेस्टर) ने छात्रा चैंपियन और सोहिल (बी. कॉम चतुर्थ सेमेस्टर) ने छात्र चैंपियन का स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिताओं के समापन पर प्राचार्य प्रो. (डॉ.) सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि समारोह का आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में अत्यंत सहायक होता है। इसके बाद क्रीड़ा प्रभारी डॉ. रेणु दास ने प्राचार्य, प्राध्यापकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. निशांत मिश्रा ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार के प्रबुद्ध प्राचार्य महोदय, सम्मानित अध्यक्ष और कर्मचारी मौजूद रहे।