फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The truck overturned uncontrollably on the highway in mathura

Mathura: हाईवे पर दाैड़ रहा ट्रक हुआ अनियंत्रित, खतरे में पड़ गई राहगीरों की जिंदगी; चालक ने दिखाई सूझबूझ

Sat, 01 Feb 2025 09:43 PM IST
अरुन पाराशर संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sat, 01 Feb 2025 09:43 PM IST
सार

नाले में पलटे ट्रक में चालक फंस गया। राहगीरों ने उसे बाहर निकालने का काफी प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके। इसके बाद माैके पर पहुंची पुलिस ने चालक को बाहर निकाला।

विज्ञापन
The truck overturned uncontrollably on the highway in mathura
अनियंत्रित होकर पलट गया ट्रक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा में हाईवे थाना क्षेत्र स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर शनिवार की सुबह जैन मोटर साइकिल शोरूम के समीप अनियंत्रित ट्रक नाले में पलट गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से ट्रक में फंसे चालक और परिचालक को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। उपचार के लिए अस्पताल भेजा। 
विज्ञापन


हाईवे थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही ने बताया कि शनिवार की सुबह आगरा से दिल्ली की ओर जा रहा ट्रक हाईवे पर अनियंत्रित हो गया। ट्रक को अनियंत्रित देख राहगीरों ने शोर मचाया तो आसपास अफरातफरी मच गई। चालक ने ट्रक को नियंत्रित करने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हो सका। 
विज्ञापन


इसके बाद उसने लोगों की जान बचाने के लिए ट्रक को नाले की ओर मोड़ दिया। ट्रक नाले में जाकर गिरा और चालक देवीपुर निवासी अजय सिंह उसी में फंस गया। चालक को फंसा देख पहले तो स्थानीय लोगों ने खुद ही चालक को बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन जब सफलता नहीं मिली तो हाईवे पुलिस को सूचना दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने पर थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से चालक को बाहर निकाला। उपचार के लिए अस्पताल भेजा। साथ ही ट्रक को क्रेन की मदद से बाहर निकालकर चालक के परिजन और ट्रक स्वामी को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed