{"_id":"67895432eda5a7f2000a35b7","slug":"the-thief-was-caught-after-his-muffler-was-identified-mathura-news-c-160-1-sagr1034-103927-2025-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"मफलर से पकड़ा गया चोर: ग्रामीणों ने पहचना लिया अंगवस्त्र, पुलिस की मदद से दबोच लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मफलर से पकड़ा गया चोर: ग्रामीणों ने पहचना लिया अंगवस्त्र, पुलिस की मदद से दबोच लिया
Fri, 17 Jan 2025 01:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2025 01:14 PM IST
सार
मथुरा के कोसीकलां में एक चोर मफलर की वजह से पकड़ा गया। चोरी करने के दौरान उसका मफलर गिर गया था। ग्रामीणों ने मफलर पहचान लिया और पुलिस की मदद से आऱोपी को पकड़ लिया।
विज्ञापन
police
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चोरी करके चोर कितना भी छिपाने का प्रयास करे, लेकिन कोई न कोई सुराग छोड़ जाता है। ऐसा ही एक मामला गांव बुखरारी का सामने आया, जिसमें चोरी करते समय चोर का मफलर वहां गिर गया और ग्रामीणों ने पुलिस की मदद से चोर को नकदी, आभूषणों समेत पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया।
जानकारी के अनुसार गांव बुखरारी निवासी राम रक्षपाल के मकान में 15 जनवरी की रात में चोर छत के रास्ते घर में घुस गए और कमरे से लाखों रुपये की चोरी कर ले गए। सुबह जब राम रक्षपाल ने ऊपर कमरे में जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। 3 लाख 50 हजार रुपये, चांदी के जेवरात, 2 कमर की कौधनी चांदी की, 2 जोड़ी चांदी की पायल, 1 जोड़ी चांदी के बिछुआ व पुत्र सूरज का आधार कार्ड गायब था।
पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया तो कमरे में एक मफलर मिला। जिसके आधार पर पुलिस जांच में जुट गई। पुलिस जब मफलर को लेकर गांव के दीपक नाई के घर पहुंची तो परिजनों ने मफलर को पहचान लिया। पुलिस ने शक के आधार पर दीपक के घर की तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुलिस ने 2 लाख 96 हजार रुपये समेत सभी आभूषण बरामद कर लिए। पुलिस ने पूछताछ की तो उसने चोरी की घटना को कबूल कर लिया। प्रभारी निरीक्षक अजीत सिंह ने बताया कि आरोपी का चालान कर दिया।