फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The supply which got affected due to rain is not improving

Mathura News: बारिश से बिगड़ी आपूर्ति नही ले रही सुधरने का नाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jul 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
The supply which got affected due to rain is not improving
कोसीकलां। बारिश से बिगड़ी बिजली व्यवस्था चौथे दिन मंगलवार को भी बेपटरी रही। दो अलग-अलग स्थानों पर ट्रांसफार्मर फुंकने से लोग परेशान हो गए। वहीं फाल्ट एवं फेस उड़ने की समस्या बनी रही। लोग विभागीय अधिकारियों और सरकार को सोशल मीडिया के माध्यम से कोसकर अपनी भड़ास निकालते रहे।
विज्ञापन


बिजली विभाग द्वारा नगर में रिवैंप योजना के तहत करीब 30 करोड़ की लागत से बिजली सुधार कार्य कराने के बाद भी बंच धू-धूकर जल रहे है। मंगलवार को शालीमार रोड एवं नाडूवास में 100-100 केवीए के ट्रांसफॉर्मर फुंक गए। हालांकि दोनों ट्रांसफॉर्मर को देर शाम बदलवा कर आपूर्ति चालू करा दी गई।
विज्ञापन


वहीं आर-1 फीडर में सबसे ज्यादा फाल्ट एवं फेस उड़ने की समस्या रही। सुबह 8 बजे से शाम 8 बजे तक 12 घटे में करीब 25 बार आपूर्ति बंद रही। जिससे घरों में लगे विद्युत उपकरण शोपीस बने रहे। जेई अनूप गौड़ ने बताया कि खपत बढ़ने से फाल्ट में इजारा हो रहा है। जिससे बिजली बंद करनी पड़ रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed