{"_id":"696d29c5e66959996209d9c4","slug":"the-sun-remained-hidden-behind-the-clouds-and-the-biting-cold-added-to-the-difficulties-mathura-news-c-369-1-mt11018-141371-2026-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: बादलों में ओझल रहे सूर्य, गलन ने बढ़ाईं मुश्किलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: बादलों में ओझल रहे सूर्य, गलन ने बढ़ाईं मुश्किलें
विज्ञापन
विवार सुबह बरेली हाइवे पर कोहरे में होकर गुजरते वाहन। संवाद
मथुरा। मौसम फिर से सर्द होने लगा है। रविवार को सूर्य बादलों में ओझल रहे। इससे दिनभर गलन भरी ठंड रही। कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई। मौसम विभाग ने अगले चार पांच दिन तक घने कोहरे की संभावना जताई है।
जनवरी के महीने में कई दिन तक धूप खिलने के बाद एक बार फिर मौसम ने करवट बदली। रविवार को गलन भरी सर्दी और कोहरे के बीच आम लोगों की दिनचर्या गुजरी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आज और कल बारिश होने के आसार हैं। इससे अगले चार-पांच दिन तक सर्दी के बढ़ने और घने कोहरे की संभावना बनी रहेगी। इसके बाद धीरे-धीरे तापमान में बढ़ोत्तरी होगी। संवाद
इधर अचानक बूंदाबांदी से सुरीर क्षेत्र में ईंट-भट्ठा संचालकों में बेचैनी बढ़ गई। क्षेत्र में करीब पांच दर्जन भट्ठे संचालित हैं। इन पर सैकड़ों की संख्या में महिला व पुरुष कार्यरत हैं। वहीं किसानों का कहना है कि यदि बारिश हुई तो आलू व सरसों की फसल में नुकसान होगा। हालांकि यह बारिश गेहूं की फसल के लिए फायदेमंद है। वहीं बलदेव व नंदगांव क्षेत्र में भी दिनभर बादल छाए रहे। सूर्यदेव बादलों की ओट में छाने से लोग सर्दी से परेशान रहे।