{"_id":"61d309d258be481d2d24ac6f","slug":"the-statement-of-the-former-mla-is-a-blow-to-the-religious-faith-of-mathura-mathura-news-mtr5111726181","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व विधायक का बयान मथुरा की धार्मिक आस्था पर कुठाराघात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व विधायक का बयान मथुरा की धार्मिक आस्था पर कुठाराघात
विज्ञापन
मथुरा। कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता रहे व मथुरा के पूर्व विधायक प्रदीप माथुर के बयान की निंदा हो रही है, जिसमें उन्होंने श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर को कहीं भी बनाए जाने की बात की है।
श्री दीर्घ विष्णु मंदिर के महंत कांतानाथ चतुर्वेदी ने कहा कि पूर्व विधायक का बयान मथुरा की धार्मिक आस्थाओं पर कुठाराघात है। पूर्वकाल में आक्रांताओं ने हिंदू मान बिंदुओं पर हमला करते हुए हमारे धार्मिक स्थल नष्ट किए, जिनका पुनर्निर्माण युग चल रहा है। यह बयान हमारी हिंदुओं की आस्था, संस्कृति और मथुरा पुरी की पहचान मान बिंदुओं पर हमला है। इसकी हम निंदा करते हैं। हिंदूवादी नेता आचार्य बृजेंद्र नागर ने कहा कि यह बयान एक सोची समझी रणनीति के अनुसार दिया गया है। प्रदीप माथुर को ऐसे बयान पर मथुरा के जनमानस से माफी मांगनी चाहिए।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के योगेश उपाध्याय आवा ने कहा कि भारत वर्ष के स्वराज के अमृत महोत्सव को जब संपूर्ण भारत वर्ष मना रहा है और भारत पुनर्निर्माण की ओर अग्रसर है। उस दौर में भी कुछ लोगों की मानसिकता में अभी तक बदलाव नहीं है। श्री दीर्घविष्णु मंदिर सेवा संस्थान के प्रवक्ता निगम पार्षद रामदास चतुर्वेदी ने भी इस बयान की निंदा की। आचार्य मुरलीधर चतुर्वेदी, राजेंद्र सिंह होरा, राधाबल्लभ शास्त्री, डॉ. रमन बिहारी टंडन, डॉ. रमेशचंद शर्मा, डॉ. गिर्राज प्रसाद शर्मा, राधेश्याम पुरोहित, अशोक गुप्ता, मोहिताचार्य आदि उपस्थित रहे।