फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The sound of the cuckoo and the sound of the peacock will fascinate the devotees.

कोयल की कूं-कूं और मोर की सुमधुर आवाज भक्तों को मोह लेगी मन

Fri, 09 Jul 2021 07:12 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 07:12 PM IST
विज्ञापन
The sound of the cuckoo and the sound of the peacock will fascinate the devotees.
मथुरा। योगी सरकार ब्रजक्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से मजबूत बनाने की दिशा में उप्र ब्रजतीर्थ परिषद के माध्यम से जनपद में अलग-अलग स्थानों पर काफी कार्य करा रही है। मथुरा की संस्कृति में अगले तीन माह के अंतराल में श्रीकृष्ण जन्मस्थान एवं गोवर्धन में कुसुम सरोवर पर लाइट एंड साउंड शो की व्यवस्था करने जा रही है। इसमें कोयल की कूं-कूं और मोर के नृत्य की सुमधुर आवाज सभी का मन मोहेगी।
विज्ञापन

इसका स्थलीय प्रेजेंटेशन बृहस्पतिवार की रात तीन मल्टीनेशनल कंपनियों ने उच्चाधिकारियों की उपस्थिति में किया। श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर बने लीला मंच से भागवत भवन की बिल्डिंग पर प्रभु श्रीकृष्ण की ब्रजलीला का फिल्मांकन चित्रण किया जाएगा। सायंकाल होने वाले इस शो के चलते देश-विदेश से आने वाले यात्री मथुरा में रात प्रवास कर सकेंगे। इससे विभिन्न माध्यमों की आय तो होगी ही वरन मथुरा के प्रति आकर्षण भी बढ़ेगा। इस लाइट एंड साउंड शो में कोयल की कूं-कूं, मोर के नृत्य की सुमधुर आवाज सभी का मन मोहेगी। अंतरराष्ट्रीय स्तर की तीन कंपनियों ने जन्मभूमि पर उप्र ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र की मौजूदगी में अपना-अपना प्रेजेंटेशन दिया।
विज्ञापन

मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष नगेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि दीपावली से पूर्व कुसुम सरोवर और श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर लाइट एंड साउंड शो होना शुरू हो जाएगा। करीब 15 करोड़ रुपये इस सिस्टम पर व्यय होंगे। 8 प्रोजेक्टरों के माध्यम से ब्रजलीला का प्रदर्शन किया जाएगा। लीला मंच के ऊपर बने शेड पर 500 लोगों के बैठने की व्यवस्था की जाएगी। ऊपर जाने के लिए दोनों साइड सीढ़ियों का निर्माण किया गया है। बुजुर्गों के लिए लिफ्ट लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सचिव राजेश कुमार सिंह, क्रांतिशेखर सिंह, जिला पर्यटन अधिकारी डीके शर्मा, मुख्य लेखाधिकारी संतोष कुमार, मुख्य अभियंता आरके जायसवाल, राणा प्रताप सिंह, राजीव माहेश्वरी, मयंक गर्ग, जन्मस्थान सचिव कपिल शर्मा, विहिप नेता गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी, विजय बहादुर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed