फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The road from Atalla Square to Pagal Baba Temple will be beautified

Mathura News: अटल्ला चौराहे से पागल बाबा मंदिर तक मार्ग का होगा सौंदर्यीकरण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 May 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
The road from Atalla Square to Pagal Baba Temple will be beautified
मथुरा। देश-विदेश से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए भगवान श्रीकृष्ण की लीला स्थली वृंदावन को सजाने संवारने का कार्य जारी है। नगर निगम स्मार्ट सिटी के तहत 3.71 करोड़ रुपये से अटल्ला चौराहा से पागल बाबा मंदिर तक मार्ग का सौंदर्यीकरण कार्य कराएगा। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन

एक किलोमीटर के इस मार्ग के डिवाइडरों पर रंग-बिरंगे गमलों और आकर्षक पौधे लगाए जाएंगे। इसके अलावा फुटपाथों को भी सजाया जाएगा। मार्ग के दोनों ओर हो रहे अतिक्रमण को हटाया जाएगा। शहर की शोभा बिगाड़ रहे मार्ग के दोनों ओर लगे होर्डिंग, बैनरों को भी हटाया जाएगा। श्रद्धालुओं के बैठने के लिए बैंच भी लगाई जाएंगी।
विज्ञापन

नगर आयुक्त शशांक चौधरी ने बताया कि वृंदावन के सभी प्रवेश मार्गों को सुदृढ़ बनाने और उनके सौंदर्यीकरण का कार्य चल रहा है। इसमें वृंदावन के अटल्ला चुंगी से पागल बाबा मंदिर तक मार्ग का सौंदर्यीकरण होगा। इस कार्य में लगभग 3 करोड़ 71 लाख रुपये की लागत आएगी। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है। टेंडर हो जाने पर कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed