{"_id":"6ae4f6dc1c06d3fc840058df","slug":"the-rain-brought-coolness-to-the-weather-mathura-news-c-369-1-mt11023-155099-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: बारिश ने घोली मौसम में ठंडक, खेत हुए नम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: बारिश ने घोली मौसम में ठंडक, खेत हुए नम
विज्ञापन
मथुरा। जिले में बृहस्पतिवार को आसमान में छाए बादल और बूंदाबांदी से मौसम का मिजाज बदल गया। शुक्रवार सुबह से शुरू हुई रिमझिम बारिश ने लोगों को ठंड का अहसास कराया। उधर, बारिश का किसानों पर मिला-जुला असर दिखाई दिया। हालिया बोआई से बीजों के नुकसान की आशंका है लेकिन खेतों को फसल के तैयार कर रहे किसान नमी होने से खुश नजर आए।
शुक्रवार सुबह रिमझिम बारिश शुरू हो गई। करीब दो घंटे तक रुक-रुककर हुई बारिश के दौरान सुबह 10 बजे तेज बौछारें पड़ीं। इससे सड़कों पर आवाजाही प्रभावित हुई और कामकाजी लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दोपहर बाद कुछ समय के लिए निकले सूरज को दोबारा से बादलों ने ढंक दिया।
शुक्रवार रात न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा था, जबकि शुक्रवार सुबह बारिश के दौरान तापमान 21 डिग्री दर्ज किया गया। ठंडी हवा के चलते लोगों को तापमान के मुकाबले ठंडक महसूस हुई। मौसम में आए इस बदलाव ने दिनचर्या के साथ खेती-किसानी को भी प्रभावित किया है।
विज्ञापन
-- --
खेतों में नमी बढ़ी, जलभराव से हो सकती है परेशानी
बारिश से खेतों में नमी बढ़ने के कारण आगामी फसलों की बोआई के लिए जमीन तैयार होने में किसानों को मदद मिलेगी। खासकर गेहूं, सरसों और आलू की खेती के लिए मिट्टी में पर्याप्त नमी उपयोगी साबित हो सकती है। उधर, जिन खेतों में पानी जमा हो गया है, वहां बोए गए बीजों के सड़ने का खतरा है। इससे अंकुरण प्रभावित होने के साथ बोआई का काम भी आगे खिसक सकता है। उप निदेशक कृषि आवेश कुमार सिंह ने बताया कि सामान्य बारिश से फसलों को नुकसान नहीं है, लेकिन खेतों में जलभराव होने पर बीज खराब हो सकते हैं और बोआई में देरी की आशंका है।
-- -- -- --
तिरपाल ने बचाया मंडी का धान
मौसम का पूर्वानुमान देखते हुए मंडी समिति में किसानों और आढ़तियों ने पहले ही धान की ढेरियों को सुरक्षित कर लिया था। बारिश के दौरान उपज को तिरपाल से ढक दिया गया, जिससे भीगने से बचाव हुआ। मंडी सचिव रेनू वर्मा के मुताबिक, शुक्रवार को धान की आवक घटकर करीब पांच हजार मीट्रिक टन रह गई। बारिश के बावजूद मंडी परिसर में जलभराव नहीं हुआ और धान के नुकसान की भी कोई सूचना नहीं मिली।