फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The pupils of the eyes will testify, only then will you get ration

Mathura News: आंखों की पुतलियां देगीं गवाही, तब मिलेगा राशन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jun 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
The pupils of the eyes will testify, only then will you get ration
मथुरा। ई-पॉश मशीन में अंगूठे का निशान नहीं लगने की स्थिति में अब राशन कार्डधारकों को परेशान नहीं होना पड़ेगा। दस ब्लॉकों में संचालित सभी राशन डीलरों को आइरिस स्कैन मशीनें उपलब्ध करा दी हैं। अंगूठा न लगने पर अब आंखों की पुतलियों की गवाही से भी निशुल्क राशन मिलेगा।
विज्ञापन


विभाग के एआरओ सुशील तिवारी ने बताया कि राशन की दुकानों पर अक्सर बुजुर्ग कार्डधारकों को राशन लेने में समस्या आती है। उनके अंगूठे की छाप नहीं लगती। अब ई-पॉश मशीन में अंगूठा न लगने की स्थिति में राशन कार्डधारक आइरिस स्कैन मशीन के जरिए राशन प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि शहर से लेकर देहात तक 420 राशन डीलरों को मशीन दे दी गई हैं।
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि मशीन के अतिरिक्त राशन कार्डधारकों को वैध मोबाइल नंबर पर ओटीपी, फिंगरप्रिंट के जरिए राशन दिया जाता है। इसमें कोई राशन डीलर अनदेखी करता हैं तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि पहले आइरिस स्कैन मशीन से राशन देने के लिए देहात के सभी डीलरों को निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिंगर नहीं लगने पर बुजुर्ग किसानों को आइरिस से राशन दिया जा रहा है। अब शहर में सभी डीलरों को आइरिस से राशन देने के निर्देश दिए गए हैं। जिला पूर्ति अधिकारी सतीश मिश्रा ने बताया कि सभी डीलरों को आइरिस स्कैन मशीन उपलब्ध करा दी गई हैं।



जिले में 820 दुकानें, 4.68 लाख कार्डधारक
अधिकारियों ने बताया कि 820 राशन डीलरों को वृद्ध व दिव्यांगों को प्राथमिकता पर राशन देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि जिले में 4.68 लाख कार्डधारकों में 17.50 लाख यूनिट जुड़ी हैं।






मिट जाते हैं निशान
जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. नीरज अग्रवाल ने बताया कि जो लोग ईंट भट्ठे पर पथाई का कार्य करते हैं। उनकी उंगालियों के निशान धुंधले पड़ने लगते हैं। उम्रदराज होने की स्थिति पर अंगूठे के निशान मिटने की संभावना होने पर बायोमीट्रिक जांच संभव नहीं होती है। ऐसे में आंखों की जांच से अगर राशन मिल रहा है तो ये सराहनीय पहल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed