फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The protest is going on continuously for 55 days

Mathura News: 55 दिन से लगातार जारी है प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
The protest is going on continuously for 55 days
प्रस्तावित कॉरिडोर का विरोध करतीं हुईं महिलाओं का साथ देते अभिनेता रवि पांडे।
संवाद न्यूज एजेंसी वृंदावन। प्रस्तावित कॉरिडोर और न्यास विरोध में चल रहे महिलाओं के प्रदर्शन में मंगलवार को राधा-कृष्ण चालीसा का पाठ किया गया। महिलाओं को समर्थन देने के लिए अभिनेता रवि पांडे भी पहुंचे। मंदिर के चबूतरे में सरकार के निर्णय के विरोध में आवाज बुलंद की।
विज्ञापन


प्रदर्शन कर रहीं महिलाओं ने कहा कि उन्हें लगभग दो महीने धरने पर बैठे हुए हो चुके हैं, लेकिन यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि अब तक न कोई जनप्रतिनिधि, न प्रशासनिक अधिकारी, और ना ही महिला आयोग ने इस गंभीर विषय पर कोई संज्ञान लिया है। आक्रोशित महिलाओं ने सवाल उठाते हुए कहा ,क्या यही रामराज्य की परिकल्पना है? जिस उम्मीद से हमने एक सनातनी सरकार चुनी थी, क्या उस सरकार में भी महिलाओं की पीड़ा सुनने वाला कोई नहीं है?
विज्ञापन


रवि पांडे ने कहा, वृंदावन की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक पहचान से छेड़छाड़ न की जाए। कोई अन्य विकल्प तलाशा जाए।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed