फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The post mortem report revealed the cause of death of the couple as hanging.

UP: पत्नी बना रही थी मौत का फंदा, वीडियो बनाता रहा पति...इस वजह से नहीं रोका; ऐसे हाल में मिलीं दोनों की लाशें

Tue, 14 Jan 2025 02:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 14 Jan 2025 02:58 PM IST
सार

मथुरा में पति की लाश फंदे पर लटकी मिली, तो वहीं पत्नी का शव बेड पर मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दोनों की मौत का कारण हैगिंग आया है। वहीं पुलिस को मोबाइल से ऐसा वीडियो मिला है, जिससे मामले की गुत्थी सुलझती नजर आ रही है। 

 

विज्ञापन
The post mortem report revealed the cause of death of the couple as hanging.
दीपक और सरिता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के हाईवे थाना क्षेत्र में रविवार को पत्नी की हत्या कर फंदे पर लटके युवक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सोमवार को पुलिस को मिल गई। इसमें मौत की वजह लटकना (हैंगिंग) आया है। इसमें मौत का रिपोर्ट में दोनों के मरने का समय लगभग एक ही है। सुसाइड नोट में मिली मोबाइल चिप की भी पुलिस ने जांच कर ली है। इसमें दोनों के बीच झगड़े का ऑडियो भी है।
विज्ञापन

 

थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पति-पत्नी की मौत का स्पष्ट समय नहीं आया है। दोनों की लटकने (हैंगिंग) से मौत हुई है। महिला के शरीर पर किसी चोट का निशान नहीं है। मोबाइल चिप की जांच में एक वीडियो और कुछ मैसेज हैं। उन्होंने बताया कि वीडियो में सविता साड़ी को पंखे में बांधकर फंदा लगाने का प्रयास कर रही है और दीपक उसका वीडियो बना रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों के बीच झगड़ा हो रहा है। इसके बाद सविता उसके ऊपर डब्बा फेंकती दिख रही है। चिप में एक व्यक्ति से सविता के साथ बातचीत के मैसेज भी मिले हैं। अभी तक की जांच में यह तो स्पष्ट हो गया है कि सविता के किसी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसका विरोध करने पर घर में झगड़ा होता था। मोबाइल चिप और सुसाइड नोट के आधार पर यह कहा जा सकता है कि दीपक अपनी पत्नी के चाल चलन से परेशान था। संभवतः इसलिए उसने पहले पत्नी की गला घोंटकर हत्या की और उसके बाद फंदे पर लटककर अपनी जान दे दी।
 
विज्ञापन

यह था मामला
हाईवे थाना क्षेत्र की कन्हैया कुंज कॉलोनी में मूल रूप से बुलंदशहर के रहने वाले दीपक ने अपनी पत्नी सविता की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद स्वयं फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। सुबह पांच साल की बेटी सोकर उठी तो पिता को फंदे पर लटका देख उसकी चीख निकल गई। थोड़ी देर में मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर एसपी सिटी डॉ. अरविंद कुमार, सीओ रिफाइनरी स्वेता वर्मा, थाना प्रभारी आनंद कुमार शाही पहुंच गए। पुलिस को महिला बेड पर पड़ी मिला तथा उसका पति फंदे पर लटका मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed