{"_id":"68e2b688229afadcc40dd92a","slug":"the-petition-to-file-a-report-against-aniruddhacharya-will-be-heard-today-mathura-news-c-369-1-mt11002-137020-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: लड़कियों पर अभद्र टिप्पणी कर फंसे अनिरुद्धाचार्य, मुकदमा दर्ज होगा या नहीं...कोर्ट में आज सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: लड़कियों पर अभद्र टिप्पणी कर फंसे अनिरुद्धाचार्य, मुकदमा दर्ज होगा या नहीं...कोर्ट में आज सुनवाई
Mon, 06 Oct 2025 09:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 09:09 AM IST
सार
कथावाचक अनिरुद्धाचार्य ने लड़कियों की शादी की उम्र पर सवालिया निशान लगाते हुए गलत टिप्पणी की थी। कथावाचक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए कोर्ट में याचिका दाखिल की गई थी। इस पर कोर्ट में आज सुनवाई होगी।
विज्ञापन
कथावाचक अनिरुद्धाचार्य।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
लड़कियों की शादी की उम्र को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के खिलाफ मुकदमा दायर करने वाली अर्जी पर सोमवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की कोर्ट में सुनवाई होगी।
आगरा के ताजगंज स्थित नगला महादेव निवासी हिंदू महासभा की जिलाध्यक्ष मीरा राठौर ने बताया कि कथावाचक अनिरुद्धाचार्य ने लड़कियों की शादी की उम्र पर सवालिया निशान लगाते हुए गलत टिप्पणी की थी। अनिरुद्धाचार्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए उन्होंने अपने अधिवक्ता के माध्यम से 7 अगस्त 2025 को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की कोर्ट में अर्जी दाखिल की। 24 सितंबर 2025 को कोर्ट में सुनवाई हुई।
अनिरुद्धाचार्य का पक्ष रखने के लिए हाईकोर्ट से दो अधिवक्ता आए। कोर्ट में दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं ने अपनी दलील दी। इसके बाद अगली सुनवाई के लिए 6 अक्तूबर की तारीख मुकर्रर की थी।