फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The person who raped the girl was not arrested even on the third day

दरिंदगी की हद: नर्सरी की छात्रा से ऐसी हैवानियत, कांप गए घरवाले; खून से सनी थी...तीन दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ

Sat, 19 Apr 2025 10:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 19 Apr 2025 10:34 AM IST
सार

नर्सरी कक्षा की छात्रा के साथ स्कूल के पहले दिन हैवानियत हुई। वो स्कूल से घर खून से सनी लौटी, तो हालत देख परिजनों के होश उड़ गए।
 

विज्ञापन
The person who raped the girl was not arrested even on the third day
girl demo - फोटो : freepik

विस्तार

मथुरा के बलदेव थाना क्षेत्र में चार वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस तीसरे दिन भी कागजी कार्रवाई में जुटी रही। पुलिस ने तीन दिन बाद भी किसी को गिरफ्तार नहीं किया है। शुक्रवार को पीड़ित परिवार बच्ची को लेकर एसएसपी आवास पर पहुंचे, लेकिन उनकी एसएसपी से मुलाकात नहीं हो सकी। मुलाकात न होने पर वह वापस लौट गए।
विज्ञापन

बलदेव में 15 अप्रैल को बलदेव पब्लिक स्कूल में पढ़ने वाली चार वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म किया गया था। सादाबाद निवासी बच्ची के पिता थाने पहुंचे, लेकिन पुलिस ने उन्हें फटकार कर भगा दिया। स्कूल पहुंचे तो यहां से भी उन्हें भगा दिया। मामला अधिकारियों के संज्ञान में आया तब 16 अप्रैल को पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस ने मेडिकल कराया और पीड़िता का कोर्ट में बयान दर्ज करा दिया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

वारदात के तीसरे दिन बाद भी पुलिस ने किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। शुक्रवार को कांग्रेस नेता शैलेंद्र चौधरी के साथ पीड़ित परिवार बच्ची को लेकर एसएसपी आवास पर पहुंचे,लेकिन एसएसपी से उनकी मुलाकात नहीं हो सकी। छुट्टी होने के कारण किसी अन्य अधिकारी से भी उनकी मुलाकात नहीं हुई। इस कारण उन्हें वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed