फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The people of the country are fortunate to have a Prime Minister like Modi: Hema Malini

देश की जनता का सौभाग्य उन्हें मोदी जैसा प्रधानमंत्री मिला: हेमामालिनी

Tue, 06 Jun 2023 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Updated Tue, 06 Jun 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
The people of the country are fortunate to have a Prime Minister like Modi: Hema Malini
मथुरा। भाजपा की ओर से मंगलवार को आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन में केंद्र की मोदी सरकार के कामकाज को जन-जन तक पहुंचाने और 2024 में फिर से उन्हें चुनने का आह्नान किया गया। सम्मेलन में हर वर्ग से ख्यातनाम लोगों के अलावा भाजपा के कार्यकर्ता और पदाधिकारियों के साथ मंत्री, सांसद और विधायक मौजूद रहे।
विज्ञापन


प्रभारी मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि आज भारत विश्व गुरु बनने की ओर आगे बढ़ रहा है। विश्व में हर क्षेत्र में भारत का डंका बज रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नौ साल में नौ बिंदुओं पर काम किया और देश को ऊंचाइयों तक ले गए। उन्होंने 2024 के चुनाव में फिर से मोदी को ही चुनने का आह्वान किया। प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण सिंह ने कहा कि आज जो भी व्यक्ति बाहर से आता है ताजमहल के दर्शन करने नहीं जाता है वह अयोध्या के दर्शन करने जाता है। यह हमारी सरकार की देन है। उन्होंने कहा कि जब तक शिक्षा धार्मिक थी तब तक भारत विश्व गुरु था।
विज्ञापन


उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि आज इन्हीं की बदौलत हर क्षेत्र में प्रगति कर रहा है। स्थानीय सांसद हेमामालिनी ने प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि यह हमारा तथा देश की जनता का सौभाग्य है कि हमें उन जैसा प्रधानमंत्री मिला है। उन्होंने नौ साल में वह कर दिखाया जिसकी देश को वाकई आवश्यकता थी। कांग्रेस तो यह कभी सोच भी नहीं सकी। मोदी ने देश को जिन ऊचांइयों तक पहुंचाया है वह काबिले तारीफ है। विधायक एवं पूर्व मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा कि यह हमारी उपलब्धि है कि हमने भाजपा सरकार बनते ही ब्रज के अधिकतर पूजा स्थलों को तीर्थ स्थल घोषित कर दिया और जो स्थान बच गए हैं उन्हें भी शीघ्र ही तीर्थ स्थल घोषित कर दिया जाएगा। यमुना के प्रदूषण को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें तो बोलने का अधिकार तक नहीं हे। कांग्रेस के समय में यमुना में 36 नाले गिरते थे हमने 32 नाले टेप कर दिए बाकी को भी यमुना में गिरने से रोक दिया जाएगा। गोवर्धन विधायक मेघश्याम सिंह ने कहा कि मोदी ने जिस प्रकार से देश को आगे बढ़ाया है ऐसा कोई नहीं कर सकता है। उनके नेतृत्व में देश पूरे विश्व में अपना परचम लहरा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बल्देव विधायक पूरन प्रकाश ने कहा कि कांग्रेस जो काम 65 वर्ष में नहीं कर सकी वह काम मोदी ने मात्र 9 वर्ष में कर दिखाया। भाजपा के प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शिवराज भारद्वाज ने सम्मेलन की प्रस्तावना पढ़ी और कहा कि प्रबुद्ध वर्ग रेल के इंजन की तरह होता है, जिस तरफ प्रबुद्ध वर्ग जाता है उसी तरफ देश जाता है। इससे पूर्व कार्यक्रम आयोजक पंकज शात्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा मुख्यमंत्री योगी के काम की बदौलत आज देश व प्रदेश प्रगित के रथ पर सवार है। उन्होंने 2024 के चुनाव में भी केंद्र में भाजपा सरकार लाने की अपील की। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष मधु शर्मा ने कहा कि आज देश की राजनीति में मोदी का कोई विकल्प नहीं है। वह देश की आवश्यकता है। इसलिए हमें उनकोे मजबूती प्रदान करनी चाहिए। पंकज शास्त्री ने मंच पर श्री कृष्ण जन्मस्थान के पक्षकार अधिवक्ता राजेेन्द्र माहेश्वरी, अधिवक्ता मुकेश खंंडेलवाल के अलावा शिक्षकों, समाजसेवियों को सम्मान किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी, पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य भुवन भूषण कमल व कथा वाचक मनोज मोहन शास्त्री समेत अनेक लोग मौजूूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed