{"_id":"645e995c18d61bba16049894","slug":"the-parties-welcomed-the-decision-of-gyanvapi-mathura-news-c-29-1-mtr1007-73328-2023-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: ज्ञानवापी के फैसले का पक्षकारों ने किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: ज्ञानवापी के फैसले का पक्षकारों ने किया स्वागत
Sat, 13 May 2023 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Updated Sat, 13 May 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
मथुरा। ज्ञानवापी पर शिविलिंग के वैज्ञानिक तरीके से सर्वेक्षण किए जाने के आदेश की जानकारी लगते ही श्रीकृष्ण जन्मस्थान के पक्षकारों में खुशी की लहर दौड़ गई। उनके द्वारा कहा गया कि यह केवल ज्ञानवापी का नहीं सभी सनातनियों की जीत है। मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मस्थान से संबंधित चल रहे वाद में एक दिन ईदगाह का भी इसी प्रकार के सर्वेक्षण का आदेश अदालत को करना होगा। जिससे ईदगाह के अंदर की सच्चाई सामने आ सकेगी।
हिंदू सेना के वाद के पक्षकार अधिवक्ता शैलेष दुबे ने बताया कि यह उनकी जीत है। अदालत से वह भी यही मांग कर रहे हैं कि ईदगाह का वैज्ञानिक तरीके से सर्वे कराया जाए ताकि सच्चाई सामने आ सके। हम चाहते हैं कि जल्द ही श्रीकृष्ण जन्मस्थान के मामले में भी अदालत द्वारा इस प्रकार का आदेश किया जाए ताकि ऐतिहासिक तथ्यों की जानकारी हो सके। पक्षकार महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि इससे उनके केस में आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। वह केस का अध्ययन करेंगे और यदि जरूरत हुई तो इसकी प्रति अदालत में दाखिल करेंगे।
वरिष्ठ अधिवक्ता राजेंद्र माहेश्वरी ने बताया कि अभी वह फैसले का अध्ययन करेंगे इसके बाद ही अपने केस के साथ तुलना करेंगे लेकिन यह निश्चित तौर पर सही है कि ईदगाह के इसी प्रकार के सर्वे की आवश्यकता है। यह जितना जल्द हो जाएगा उतना ही अच्छा है।
विज्ञापन
अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने बताया कि मथुरा में न्यायालय को जल्द ईदगाह के वैज्ञानिक आधार पर सर्वे करने का आदेश किया जाना चाहिए ताकि स्पष्ट रूप से दूध का दूध पानी का पानी हो जाए और जो मंदिर का हिस्सा मुसलमानों के पास है वह हमारे पास जाए। इनके अलावा अन्य पक्षकारों ने भी ज्ञानवापी के फैसले पर हर्ष व्यक्त किया है। उधर ज्ञानवापी के केस में अधिवक्ता विष्णु शंकर जैन ने बताया कि 22 जुलाई को ज्ञानवापी का वैज्ञानिक तरीके से निरीक्षण के आदेश किए हैं।