फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The number of patients in the district hospital has crossed 1400

Mathura News: उमस कर रही बीमार...जिला अस्पताल में उमड़ी मरीजों की भीड़, संख्या 1400 के पहुंची पार

Wed, 28 May 2025 12:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 28 May 2025 12:15 PM IST
सार

भीषण गर्मी और उमस लोगों को बीमार कर रही है। आलम ये है कि जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या 1400 के पार पहुंच गई है। ऐसे में चिकित्सकों ने लोगों को कुछ जरूर सावधानी बरतने के लिए कहा है। 
 

विज्ञापन
The number of patients in the district hospital has crossed 1400
जिला चिकित्सालय बाल रोग चिकित्सक बच्चे का उपचार करते हुए।

विस्तार

मथुरा में बीते दिन आंधी और बारिश होने से तापमान कम हुआ है। इस बदलाव ने दिन में उमस को बढ़ा दिया है। उमसभरी गर्मी में शरीर से पसीना निकल रहा है। पसीने में ही लोग ठंडा पानी पी रहे हैं। इससे लोगों को विभिन्न बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल की ओपीडी में पहुंचे मरीजों को चिकित्सक उपचार के साथ सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

 

जिला अस्पताल में मंगलवार को डेढ़ बजे तक ओपीडी में 1440 लोगों ने पंजीकरण कराकर उपचार लिया है। इनमें से 400 से 450 मरीज तेज बुखार, गले में दर्द और उल्टी के पहुंचे। चिकित्सकों की ओपीडी कक्ष के बाहर मरीजों की लंबी लाइन दिनभर लगी रही। वहीं बच्चों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। अस्पताल के चिकित्सक डाॅ. सिद्धार्थ धनगर ने बताया कि बारिश के बाद तापमान में कमी आई है। इससे उमस बढ़ गई है। इस उमस भरी गर्मी में शरीर में से पसीना निकलता है। इससे शरीर का तापमान ज्यादा रहता है। पसीना आने पर लोग ठंडा पानी पी लेते हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में इन बीमारियों से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ी है। इस माैसम में तरल पदार्थ का सेवन करना चाहिए। दोपहर में घर से बाहर न निकलें। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नीरज अग्रवाल ने बताया माैसमी बीमारियों से पीड़ित मरीजों की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है। चिकित्सकों को निर्देश दिए गए हैं कि मरीजों को किसी प्रकार की समस्या नहीं हो, गंभीर मरीजों को पहले उपचार दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed