{"_id":"691cc610e7d33bbdfa09d125","slug":"the-number-of-dengue-patients-continues-to-rise-mathura-news-c-369-1-mt11002-138748-2025-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: नहीं थम रही डेंगू के मरीजों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: नहीं थम रही डेंगू के मरीजों की संख्या
विज्ञापन
कीटनाशक दवा का छिड़काव करते जिला मलेरिया विभाग के कर्मचारी।
मथुरा। जनपद में डेंगू के मरीजों की संख्या थमने का नाम नहीं ले रही है। डेंगू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। सोमवार को एक और केस मिलने के बाद मरीजों की संख्या 35 हो गई है। जिला मलेरिया विभाग ने जानकारी मिलने के बाद क्षेत्र में कीटनाशक दवा का छिड़काव कराया है।
नवंबर माह आधा गुजर चुका है। सर्दी ने भी दस्तक दे दी है, लेकिन डेंगू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। सोमवार को वृंदावन के गुरुकुल रोड स्थित राजपुर में 5 वर्षीय बालिका को डेंगू बुखार की पुष्टि हुई। बालिका को कई दिन से बुखार आ रहा है। परिजन उसका उपचार करा रहे थे, लेकिन बुखार में आराम नहीं मिला। अंत में उन्होंने चिकित्सक के परामर्श पर खून की जांच कराई। खून की जांच में डेंगू की पुष्टि हुई है।
जिला मलेरिया अधिकारी गोपाल गर्ग ने बताया कि बालिका को डेंगू की पुष्टि होने के साथ ही जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या 35 हो गई है। डेंगू की पुष्टि होने के बाद बालिका के घर पर मलेरिया विभाग की टीम पहुंच गई। टीम ने बालिका और उसके घर के आसपास कीटनाशक दवा का छिड़काव कराया है। इसके साथ ही टीम ने स्थानीय लोगों से रात को पूरा शरीर ढक कर सोने, मच्छरदानी का प्रयोग करने, घर में या आसपास जलभराव न होने देने की अपील की है।