फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The municipality received Rs 2.65 crore from the auction of shops

Mathura: जिस स्थान को अनुपयोगी बताया, वहां दुकानें बनाकर हुई नीलामी... नगर पालिका ने कमा लिए 2.65 करोड़ रुपये

Fri, 15 Nov 2024 01:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 15 Nov 2024 01:23 PM IST
सार

नंदगांव रोड पर जिस स्थान को अनुपयोगी बताया गया, वहां से नगर पालिका ने 2.65 करोड़ रुपये कमा लिए। यहां दुकानें बनाकर उनकी नीलामी की गई। 
 

विज्ञापन
The municipality received Rs 2.65 crore from the auction of shops
दुकानों की नीलामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा की कोसीकलां नगर पालिका परिषद को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से नंदगांव रोड पर अनुपयोगी स्थल को उपयोगी बनाकर बनाई गईं पांच दुकानों की नीलामी खुली बोली के माध्यम से की गई। दुकानों की नीलामी से नगर पालिका प्रशासन को दो करोड़ 65 लाख रुपये की आय हुई है।
विज्ञापन


नीलामी प्रक्रिया के तहत नगर पालिका परिसर में बृहस्पतिवार को 5 दुकानों की नीलामी के लिए 42 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराकर निर्धारित राशि के साथ आवेदन प्रस्तुत किया था। नीलामी में दुकान नंबर 1, 2, 3 सामान्य वर्ग, 4 नंबर अनुसूचित जाति तथा 5 नंबर पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित की गई थी। आरक्षित बोली 30 लाख रुपये निर्धारित की गई। नीलामी की शुरुआत से पूर्व लेखाकार योगेंद्र रावत ने शर्तों को बताया।
विज्ञापन


नीलामी प्रकिया नायब तहसीलदार चंद्रिका प्रसाद यादव, चेयरमैन धर्मवीर अग्रवाल, ईओ निहाल सिंह, एसआई राजीव यादव, जेई जल विकास चौहान, राजस्व निरीक्षक सूरजपाल सिंह की मौजूदगी में दो घंटे से अधिक समय तक चली। समापन पर एसडीएम श्वेता सिंह ने निरीक्षण कर नीलामी प्रक्रिया की मौके पर बरती गई पूर्ण पारदर्शिता की सराहना की। सभासद टिंकुर अग्रवाल, दीपक कुमार, धर्मेंद्र सैनी, विक्रम सिंह, मनीष जैन, मनीष चंदौरियां, विनय आर्य, लोकेश सिरथरिया, कन्हैयालाल गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्होंने लगाई बोली
सामान्य वर्ग के लिए दुकान संख्या-1 विष्णु दत्त ने 53.50 लाख, दुकान संख्या- 2 पिंकी रानी 50 लाख, दुकान संख्या-3 नरेश कुमार ने सर्वाधिक बोली 55.50 लाख, दुकान संख्या 4 अनुसूचित जाति के लिए मूलचंद्र कर्दम ने 56.50 लाख तथा दुकान संख्या 5 पिछड़ा वर्ग के लिए कर्मवीर चौधरी ने 50 लाख रुपये की सर्वाधिक बोली लगाई। चेयरमैन धर्मवीर अग्रवाल ने बताया कि दुकानों की नीलामी से प्राप्त राशि से कर्मचारियों, व्यापारियों आदि की पूर्व देनदारी का कुछ अंश चुकाते हुए नगर में विभिन्न विकास कार्य कराएं जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed